27 APRSATURDAY2024 2:43:34 AM
Nari

हर रंग का अलग प्रभाव, जानिए क्या कहता है आपका Wall Color?

  • Edited By Anjali Rajput,
  • Updated: 05 Sep, 2019 03:44 PM
हर रंग का अलग प्रभाव, जानिए क्या कहता है आपका Wall Color?

रंग, हमारी जिदंगी में अहम भूमिका निभाते आए है। चाइनीज फेंग शुई और वास्तु में रंगों को खास अहमियत दी गई है इसलिए जरूरी है कि आप इसे अपने इंटीरियर का हिस्सा बनाने से पहले उसका मतलब जान लें। यहां हम आपको कुछ रंगों के बारे में बता रहे हैं, जिससे इंस्पिरेशन लेकर आप अपने घर के लिए सही कलर कॉम्बिनेशन्स चुन सकते हैं। चलिए आज हम आपको बताते हैं कि किस रंग का क्या महत्व होता है।

 

लाल रंग (Red Color)

लाल रंग बोल्ड, साहसी, आक्रामकता, गर्माहट और एनर्जी भरा होता है लेकिन इसे बेडरूम में ना करवाएं। इसे लिविंग रूम या किचन में करवाना शुभ होता है। आप इसे फर्नीचर व बर्तनों में भी यूज कर सकते हैं।

PunjabKesari, nari

संतरी कलर (Orange Color)

संतरी रंग ना सिर्फ मूड़ को बेहतर बनाता है बल्कि यह खुश रहने के लिए भी प्रेरित करता है। आप अपने बच्चों के कमरे में यह रंग करवा सकते हैं।

PunjabKesari

पीला-गोल्डन रंग (Yellow-Golden)

ये दोनों शेड्स सेहतमंद रहने और धैर्य बढ़ाने के लिए जाने जाते हैं। ये रंग विवेक बनाए रखने में मदद करते हैं। आप इन्हें ड्राइंग रूम या किचन में करवा सकते हैं।

PunjabKesari

हरा रंग (Green Color)

यह खुशनुमा रंग आगे बढ़ने के लिए प्रेरित करता है। नई शुरुआत करने के लिए प्रोत्साहित करनेवाला यह शेड हमारे मन को दुरुस्त करने का भी दम रखता है। वास्तु के अनुसार जिन कपल्स में मनमुटाव होता है उनको कमरे में हरा रंग करवाना चाहिए।

PunjabKesari

नीला रंग (Blue Color)

फर्नीचर हो या दीवारें आजकल लोग नीले रंग बहुत पसंद किया जा रहा है। वहीं वास्तु के अनुसार, घर में नीला रंग करवाना काफी शुभ माना जाता है क्योंकि इससे पॉजिटिव एनर्जी आती है। अगर आप पूरे घर में नीला रंग नहीं करवाना चाहते हैं तो इस रंग का फर्नीचर या पेटिंग भी लगा सकते हैं।

PunjabKesari

बैंगनी रंग (Purple Color)

आध्यात्म व रोमांच को प्रोत्साहित करने वाला यह कलर युवाओं को ज्यादा पसंद आता है। इस रंग को देखने से मन में जोश भर जाता है।

PunjabKesari

काला रंग (Black Color)

आमतौर पर भारतीय घरों में काले रंग का कम इस्तेमाल किया जाता है। यह रंग रहस्यमयता को दर्शाता है। अगर आप फुल ब्लैक कलर नहीं करवाना चाहते तो इस रंग का फर्नीचर चुन सकते हैं।

PunjabKesari

सफेद रंग (White Color)

सफेद कलर पॉजिटिविटी, शांति और शुद्धता की निशानी है। इससे घर में हमेशा सकारात्मक ऊर्जा बनी रहती है। जहां सफेद रंग घर को क्लासी लुक देता है वहीं इसकी डैकोरेशन के लिए ढेरों आइडियाज भी आसानी से मिल जाते हैं।

PunjabKesari

न्यूट्रल रंग (Neutral Color)

वास्तु शास्त्र के अनुसरा न्यूट्रल रंग बहुत अच्छे मानें जाते हैं। घर और इमारतों के लिए यह रंग बेस्ट हैं।

PunjabKesari

भूरा रंग (Brown Color)

इस शेड को चुनने वाले लोगों को आमतौर पर स्थिरता पसंद होती है। आप इसे लाइट एंड डार्क शेड के कलर कॉम्बिनेशन में दीवारों पर करवा सकते हैं। इसके अलावा आप चाहें तो ब्राइन कलर का फर्नीचर भी रख सकते हैं।

PunjabKesari

गुलाबी रंग (Pink Color)

गुलाबी रंग प्यार, रोमांस और पार्टनरशिप को प्रोत्साहित करता है। बेडरूम में यह कलर करवाने से कपल्स के बीच प्यार बढ़ता है।

PunjabKesari

लाइफस्टाइल से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए डाउनलोड करें NARI APP

Related News