26 FEBWEDNESDAY2025 5:08:53 AM
Nari

Arjun Kapoor ने इस तरीके से घटाया 50 किलो वजन, आप भी अपनाएं ये Tips

  • Edited By PRARTHNA SHARMA,
  • Updated: 31 Jan, 2025 11:32 AM
Arjun Kapoor ने इस तरीके से घटाया 50 किलो वजन, आप भी अपनाएं ये Tips

नारी डेस्क: आजकल की भागदौड़ भरी जिंदगी में ज्यादातर लोग ओवरवेट हैं और फिट रहने के लिए कई बार कोशिश करते हैं, लेकिन सफल नहीं हो पाते। हालांकि कुछ लोग ऐसे भी हैं, जिन्होंने अपनी मेहनत से फिटनेस का सही रास्ता अपनाया और सफलता पाई। इनमें एक नाम बॉलीवुड एक्टर अर्जुन कपूर का भी है, जिन्होंने अपने वजन को कम करने के बाद खुद को एक फिट इंसान के रूप में साबित किया।

अर्जुन कपूर का फिटनेस सफर

अर्जुन कपूर का बचपन मोटापे से भरा हुआ था। स्कूल के दिनों में उनका वजन बहुत ज्यादा था, और कोई सोच भी नहीं सकता था कि यही लड़का एक दिन बॉलीवुड का सक्सेसफुल एक्टर बनेगा। लेकिन जैसे ही अर्जुन बड़े हुए, उन्हें एहसास हुआ कि उन्हें अपनी सेहत पर ध्यान देना चाहिए। इसके बाद उन्होंने अपनी फैट से फिट जर्नी की शुरुआत की और आज उनकी पर्सनैलिटी देखकर लोग हैरान रह जाते हैं।

PunjabKesari

50 किलो वजन कम किया

अर्जुन कपूर ने खुद कई इंटरव्यू में बताया है कि बॉलीवुड में कदम रखने से पहले उन्होंने अपना 50 किलो वजन कम किया था। यह सुनकर आप यकीन नहीं करेंगे, लेकिन यह सच है। अर्जुन ने बताया कि इस बदलाव के लिए उन्होंने कड़ी मेहनत की और सही डाइट फॉलो की।

फिटनेस जर्नी की कहानी

अर्जुन कपूर को अपनी फिटनेस जर्नी शुरू करने में लगभग तीन साल लगे। इस दौरान उन्होंने जिम में कड़ी मेहनत की और सख्त डाइट फॉलो की। जब अर्जुन अपना वजन घटा रहे थे, तब उनकी उम्र महज 20 साल थी। यह सफर उनके लिए बिल्कुल भी आसान नहीं था, लेकिन उन्होंने लगातार मेहनत की और खुद को फिट किया।

PunjabKesari

वजन घटाने के लिए क्या जरूरी है?

अर्जुन कपूर ने अपनी वेट लॉस जर्नी के बारे में इंस्टाग्राम पर भी कुछ बातें शेयर की थीं। उन्होंने बताया कि वजन कम करना आसान नहीं होता। इसके लिए डेडिकेशन और मेहनत जरूरी है। अर्जुन हमेशा अपने ट्रेनर के साथ घंटों वर्कआउट करते थे और कभी भी अपनी डाइट को हल्के में नहीं लिया। यही कारण था कि उनका वजन घटा और तीन साल बाद उनकी पहचान बिल्कुल बदल चुकी थी।

रूटीन को फॉलो करना है जरूरी

अगर आपका भी वजन ज्यादा है और आप इसे घटाने की सोच रहे हैं, तो आप अर्जुन कपूर से प्रेरणा ले सकते हैं। सबसे जरूरी है कि आपको एक मजबूत रूटीन फॉलो करना होगा। अगर आप थोड़ा भी भटक गए तो आपकी मेहनत पर पानी भी फिर सकता है। आपको स्ट्रिक्ट वर्कआउट और डाइट को फॉलो करना होगा, साथ ही अपने गोल पर ध्यान केंद्रित करना होगा।

PunjabKesari

अर्जुन कपूर की तरह, आप भी मेहनत, डेडिकेशन और सही रूटीन के साथ अपना वजन कम कर सकते हैं और फिटनेस के मामले में किसी को भी पीछे छोड़ सकते हैं। अगर अर्जुन कपूर जैसा बदलाव कर सकते हैं, तो आप भी कर सकते हैं।






 

Related News