08 APRWEDNESDAY2026 3:40:25 PM
Nari

झूठे इंसान को पहचानने के 7 तरीके, चेहरा खोल देता है सारा पोल

  • Edited By vasudha,
  • Updated: 08 Apr, 2026 01:34 PM
झूठे इंसान को पहचानने के 7 तरीके, चेहरा खोल देता है सारा पोल

नारी डेस्क:  हम ऐसे दौर में जी रहे हैं, जहां ईमानदारी बेहद कम रह गई है। हममें से कई लोगों ने सच को थोड़ा बेहतर ढंग से छिपाना सीख लिया है कभी खुद को बचाने के लिए, कभी उसके नतीजों से बचने के लिए, और कभी-कभी तो बस आदत के चलते।  लोग सिर्फ़ अपने शब्दों से ही झूठ नहीं बोलते वे अपने चेहरे, अपने ठहराव और अपनी ऊर्जा से भी ऐसा कर सकते हैं। तो चलिए आज आपको बताते हैं बॉडी लैंग्वेज के जरिए आप सामने वाले का झूठ कैसे पकड़ सकते हैं। ये संकेत 100% गारंटी नहीं होते, लेकिन कई बार सच्चाई की ओर इशारा जरूर करते हैं।


 झूठ बोलने के सूक्ष्म संकेत


आंखों का संपर्क बदलना: बहुत ज्यादा आंखों में देखना (ओवर कॉन्फिडेंस दिखाना) या बार-बार नजरें चुराना दोनों ही असामान्य व्यवहार हो सकते हैं

चेहरे के एक्सप्रेशन में असंतुलन: झूठ बोलते समय चेहरे पर भाव (expression) और शब्द मेल नहीं खाते, मुस्कान नकली लगती है। चेहरे पर तनाव दिखता है

 होंठ दबाना या बार-बार चाटना: यह नर्वसनेस और अंदर के दबाव का संकेत हो सकता है, जैसे कुछ छुपाने की कोशिश हो रही हो। 

बात करते समय रुक-रुक कर बोलना: जवाब देने में देरी, बार-बार शब्द बदलना। दिमाग कहानी बनाने में लगा होता है

शरीर की हलचल: बार-बार हाथ-पैर हिलाना, चेहरे को छूना (नाक, कान, ठोड़ी)। यह असहजता और झूठ का संकेत हो सकता है

आवाज में बदलाव: अचानक आवाज धीमी या तेज हो जानागला  सूखना या कांपना ये भी झूठ बोलने के दौरान आए तनाव के संकेत हैं

जरूरत से ज्यादा सफाई देना: झूठ बोलने वाला व्यक्ति अक्सर बिना पूछे लंबी-लंबी सफाई देता है, छोटी बात को भी बड़ा बना देता है


 ये संकेत हमेशा झूठ ही नहीं बताते

कोई व्यक्ति डर, शर्म या तनाव में भी ऐसा व्यवहार कर सकता है। ऐसे में एक ही संकेत पर भरोसा न करें, व्यक्ति के सामान्य व्यवहार से तुलना करें। उसकी बातों और बॉडी लैंग्वेज को साथ में समझें। झूठ पकड़ने का कोई जादुई तरीका नहीं है, लेकिन छोटे-छोटे संकेतों को समझकर आप काफी हद तक सच्चाई का अंदाजा लगा सकते हैं। सच्चाई अक्सर शब्दों से नहीं, व्यवहार से नजर आती है।
 

Related News