20 APRSATURDAY2024 12:19:38 AM
Nari

जिद्दी झाइयां होगी गायब, जब आलू दिखाएगा कमाल तो क्यों खर्च करने महंगी क्रीम पर पैसे?

  • Edited By neetu,
  • Updated: 10 May, 2021 11:42 AM
जिद्दी झाइयां होगी गायब, जब आलू दिखाएगा कमाल तो क्यों खर्च करने महंगी क्रीम पर पैसे?

तेज धूप चेहरे पर पड़ने से स्किन खराब होने लगती है। इसके कारण चेहरा नमी खोने लगता है। वहीं कुछ महिलाओं को झाइयों की समस्या होनी लगती है। चेहरे पर पड़ी झाइयां खूबसूरती पर दाग डालने का काम करती है। वैसे तो इसे दूर करने के लिए बाजार से अलग-अलग क्रीम व कई ब्यूटी प्रोडक्ट्स मिलते हैं। मगर आप घर पर आलू से ही इसका फेसपैक बना कर लगा सकती है। जी हां, खाने में सब्जी का स्वाद बढ़ाने वाला आलू खूबसूरती निखारने का भी काम करता है। तो चलिए जानते हैं इस फेसपैक को बनाने व लगाने का तरीका..

सामग्री

आलू- 1 बड़ा चम्मच (उबला हुआ)
मैदा- 1 बड़ा चम्मच
शहद- 1 बड़ा चम्मच

PunjabKesari

विधि

- एक कटोरी में तीनों चीजें लेकर मैश करें।
- इसका स्मूद सा पेस्ट बनाएं।
- पेस्ट गाढ़ा लगने पर इसमें थोड़ा गुलाब जल या पानी मिलाएं।
- फिर इसमें शहद मिलाएं।
- तैयार मिश्रण को 5- 10 मिनट तक अलग रख दें।

ऐसे लगाएं

- चेहरे को गुलाब जल से या फेसवॉश से साफ करें।
- अब पैक चेहरे पर लगाएं।
- झाइयों वाली जगह पर इस पैक मोटी परत लगाएं।
- इसे 15 मिनट या सूखने तक लगाएं।
- बाकी के फेसपैक को फ्रिज में रख दें। आप इसे 1 बार और आसानी से इस्तेमाल कर सकती है।
- अब हल्के हाथों से चेहरे की मसाज करते हुए इस पैक को उतारें।
-बाद में ताजे पानी से चेहरा धोएं।
- अब चेहरे को साफ करके इसपर एलोवेरा जेल से मसाज करें।

PunjabKesari

हफ्ते में 3 दिन इस फेसपैक को लगाएं। ‌
पैक लगाने के बाद साबुन या फेसवॉश से चेहरा न धोएं।

फायदा

- यह फेसपैक स्किन की गहराई से सफाई करके पुरानी से पुरानी झाइयां साफ करने में मदद करेगा।
- चेहरे पर पड़े दाग- धब्बे, पिपंल्स दूर होंगे। 
- आलू सनैटन की समस्या दूर करके चेहरे पर ब्लीच की तरह काम करेगा। 
. झुर्रियां कम होने में मदद मिलेगी। 
- स्किन को गहराई से पोषण मिलने से लंबे समय तक नमी बरकरार रहेगी। 

नोट- स्किन को अंदर से निखारने के लिए अच्छी डाइट भी लें। 

 ‌

Related News