26 APRFRIDAY2024 8:26:36 PM
Nari

महंगी क्रीमों से नहीं, होममेड तेल से गायब करें स्ट्रेच मार्क्स, महीने में ही दिखेगा फर्क

  • Edited By Anjali Rajput,
  • Updated: 31 Dec, 2020 11:55 AM
महंगी क्रीमों से नहीं, होममेड तेल से गायब करें स्ट्रेच मार्क्स, महीने में ही दिखेगा फर्क

महिलाओं को लगता है कि स्ट्रेच मार्क्स अक्सर प्रेगनेंसी के बाद पड़ते है, जोकि गलत है। यह निशान किशोरावस्था में भी हो सकते हैं। स्ट्रेच मार्क्स एक तरह से घाव का निशान है जो स्किन के बहुत जल्दी फैलने या सिकुड़ने की वजह से होता है। ये शरीर के किसी भी अंग जैसे पेट, ब्रेस्ट, हाथ-पैरों की पिंडलियाें या जांघ आदि पर हो सकते हैं। हालांकि महिलाएं इससे छुटकारा पाने के लिए महंगी क्रीम्स का इस्तेमाल करती हैं लेकिन उससे कोई खास फर्क नहीं पड़ता। ऐसे में आज हम आपको स्ट्रेस मार्क्स के लिए एक घरेलू नुस्खा बताएंगे, जिससे कुछ समय में इससे छुटकारा पा सकते हैं।

 

प्रेगनेंसी में स्ट्रेस मार्क्स के कारण

प्रेगनेंसी के दौरान अचानक बढ़े वजन की वजह से महिलाओं को स्ट्रेच मार्क्स हो जाते हैं। वहीं प्रेगनेंसी में स्ट्रेच मार्क्स आने का एक कारण जींस भी है। हर महिला का स्किन टेक्सचर और स्किन की फ्लेक्सिबिलिटी अलग-अलग होती है। यही वजह है कि कई बार महिलाओं में कम वेट गेन के बाद भी ज्यादा स्ट्रेच मार्क्स हो जाते हैं।

PunjabKesari

स्ट्रेस मार्क्स के अन्य कारण

सबसे पहले आपको बता दें कि स्ट्रेस मार्क्स जो अक्सर महिलाओं को प्रेगनेंसी के बाद हो जाते हैं, उसके कई अन्य कारण भी है जैसे-

. वजन घटाना
. वजन बढ़ना
. बॉडी में बदलाव आना
. हाईट बढ़ना
. डिलीवरी के बाद
. हार्मोनल चेंजेस

इसके अलावा कुछ दवाइयों की वजह से कोलेजन प्रॉड्क्शन से टकराकर इलास्टिसिटी को कम कर देते हैं जिस वजह से शरीर पर ऐसे निशार उभर आते हैं।

PunjabKesari

चलिए अब आपको बताते हैं स्ट्रेस मार्क्स दूर करने का घरेलू नुस्खा...

सामग्री:

एलोवेरा पल्प -  2 टीस्पून
विटामिन ई कैप्सूल - 1
नारियल तेल - 1 टीस्पून

PunjabKesari

कैसे करें तैयार?

एक बाउल में एलोवेरा जैल, विटामिन ई कैप्सूल जैल और नारियल तेल को अच्छी तरह मिक्स करके गाढ़ा पेस्ट बना लें क्योंकि यह आसानी से तैयार हो जाता है इसलिए पहले ही इसे तैयार करके न रखें बल्कि जब इस्तेमाल करना हो तभी पेस्ट बनाएं।

इस्तेमाल करने का तरीका

अब इसे स्ट्रेच मार्क्स पर हल्के हाथों से सर्कुलेशन मोशन पर मसाज करें। ऐसा कम से कम 10-15 मिनट तक करें। अब इसे ओवरनाइट के लिए छोड़ दें और सुबह नॉर्मल पानी से नहा लें। दिनभर में कम से कम 3-4 बार इसका इस्तेमाल करें। इससे स्ट्रेच मार्क्स गायब हो जाएंगे।

PunjabKesari

लाइफस्टाइल से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए डाउनलोड करें NARI APP

Related News