24 APRWEDNESDAY2024 8:53:54 AM
Nari

Winter Care: ठंड में सूज जाती है आपकी उंगलियां तो तुरंत राहत दिलाएंगे ये नुस्खे

  • Edited By neetu,
  • Updated: 14 Dec, 2021 05:53 PM
Winter Care: ठंड में सूज जाती है आपकी उंगलियां तो तुरंत राहत दिलाएंगे ये नुस्खे

सर्दियों में स्किन संबंधी कई समस्याओं का सामना करना पड़ता है। इस दौरान कई लोगों को हाथ-पैरों में सूजन, जलन, खुजली व दर्द महसूस होता है। कई बार तो स्किन निकलने व खून आने की परेशानी भी झेलनी पड़ती है। इससे बचने व छुटकारा पाने के लिए लोग दवाइयों का सहारा लेते हैं। मगर आप कुछ घरेलू नुस्खों को अपनाकर इससे बच सकते हैं। चलिए आज हम आपको कुछ देसी उपाय बताते हैं, जिसकी मदद से आप हाथ-पैर की सूजन से बच सकते हैं।

हल्दी

इसके लिए 1/2 चम्मच हल्दी में जरूरत अनुसार जैतून तेल मिलाएं। तैयार पेस्ट को प्रभावित जगह पर लगाएं। आप सोने से पहले इसे लगा सकते हैं। इससे पैरों की उंगलियों में सूजन, जलन, खुजली व दर्द होने की समस्या से आराम मिलेगा।

सरसों का तेल

सरसों तेल में मौजूद एंटी-फंगल, एंटी-बैक्टीरियल गुण उगंलियों की सूजन, खुजली आदि की समस्या से राहत दिलाने में मदद करते हैं। इसके लिए सरसों तेल को हल्का गुनगुना करके सोने से पहले प्रभावित जगह पर मसाज करते हुए लगाएं। उसके बाद मोजे पहनकर सो जाएं। कुछ दिनों तक इस उपाय को अपनाने से सूजन, जलन, खुजली आदि की समस्या से आराम मिल जाएगा। आप चाहें तो जैतून तेल से भी हाथ-पैरों की मसाज कर सकते हैं।

प्याज का रस

सर्दियों में हाथ-पैरों की उंगलियों संबंधी समस्याओं को कम करने के लिए आप प्याज का रस भी इस्तेमाल कर सकते हैं। इसमें एंटी-बायोटिक और एंटी-सैप्टिक गुण पाए जाते हैं। ऐसे में इससे प्रभावित जगह परी मसाज करने से आपको कुछ ही दिनों में आराम महसूस होगा।

नींबू

हाथों-पैरों में सूजन, खुजली, जलन आदि की परेशानी से बचने के लिए आप नींबू का रस यूज कर सकती है। इसके लिए नींबू का रस निकालकर प्रभावित जगह की मसाज करें। ऐसा कुछ दिन करने से आपको दर्द, सूजन आदि से राहत मिलेगी।

मटर

सुनने में भले ही आपको थोड़ा असीब लगे मगर सूजन, जलन, खुजली आदि से बचने के लिए मटर भी कारगर माने गए है। इसके लिए मटर को पानी में उबालें। फिर उस पानी को हल्का ठंडा करके उससे हाथ-पैर धो लें। इससे सूजन कम होकर दर्द, जलन, खुजली आदि से आराम मिलेगा।

 

Related News