16 APRTUESDAY2024 1:37:36 PM
Nari

इस Holi पर अपनों को लाएं और करीब, इन गिफ्ट्स से रंगों की तरह गहरे होंगे रिश्ते

  • Edited By Charanjeet Kaur,
  • Updated: 06 Mar, 2023 02:31 PM
इस Holi पर अपनों को लाएं और करीब, इन गिफ्ट्स से रंगों की तरह गहरे होंगे रिश्ते

रंगों और उंमगों का त्योहार होली नजदीक है। ऐसे में इसे मनाने के लिए कई तरह की तैयारियां की जा रही हैं। फिर चाहे घर को सजाना हो, खास पकवान बनाने हों या फिर घर में होली की पार्टी का आयोजन करना हो, मगर इससे अलग यह मौका अपनों को और करीब लाने का भी है। ऐसे में इस लोग अपने दोस्तों और करीबी लोगों को कई तरह के गिफ्ट्स देते हैं। होली के मौके पर एक दूसरे को उपहार देना भी होली सेलब्रेशन का तरीका है। वहीं इससे अपनों को उनकी खास होने का एहसास भी कराया जाता है। होली पर अगर आप भी अपने करीबी लोगों और रिश्तेदारों को गिफ्ट्स देना चाहत हैं तो यहां से आइडियाज ले सकते हैं....

कपड़े 

आप होली के मौके पर अपनों को कपड़े गिफ्ट कर सकते हो। महिलाओं को उनकी पसंद के मुताबिक साड़ी, सलवार सूट, जींस आदि गे सकते हैं। वहीं पुरुषों को कुर्ते, शर्ट और पेन आदि गिफ्ट में दे सकते हैं।

पेट्स
पेट्स घर में हो तो तो बच्‍चों और घर के बुजुर्गों का दिल लगा रहता है। ऐसे में अगर आप अपने पैरेंट्स या घर में काफी समय अकेले बिताने वालों को कोई उपहार देना चाहते हैं, तो पेट्स गिफ्ट्स करना बेस्‍ट ऑप्‍शन हो सकता है। इससे अकेलापन दूर होगा और दिल भी लगा रहेगा।

PunjabKesari

मिठाई

ज्यादातर लोग त्योहार पर मिठाई खाना पहुत पसंद सकते हैं। ऐसे में होली पर स्वीट या ड्राई फ्रूट्स बॉक्स करना अच्छा आइडिया है। इस मौके पर आप अपनों को मिठाई, ड्राई फ्रूट्स और गुजिया के तौर पर दे सकते हैं।

PunjabKesari

 प्लांट्स 
आप चाहे को घर के डेकोरेशन से संबधित गिफ्ट देकर भी अपनों को खास फील करवा सकते हैं। वो ईको- फ्रेंडली प्लांट्स गिफ्ट करना अच्छा आइडिया है। इसे सजावट भी होगी और यह पर्यावरण के लिहाज से भी अच्छा रहेगा।

परफ्यूम

रंगों के त्योहार के खास मौके पर अआप अपने दोस्तों और रिश्तेदारों को परफ्यूम एयर फ्रेशनर स्प्रे और पर्सनल केयर किट आदि भी गिफ्ट में दे सकते हैं।

PunjabKesari

पिचकारी

 होली पर अगर बच्चों को कुछ देना है तो उनके लिए पिचकारी, रंग बेस्ट गिफ्ट हो सकते हैं। बाजार में रंग- बिरंगी, आकर्षक पिचकारी आसानी से मिल जाती है। इसके अलावा चॉकलेट, कोई प्यारा सा खिलौना भी उपहार में दे सकते हैं।

PunjabKesari

Related News