02 MAYTHURSDAY2024 9:16:22 AM
Nari

स्वाद में रसीला आम बच्चों को देगा कई फायदे, गर्मियों में रोज खिलाने से होंगे ढेरों Health Benefits

  • Edited By palak,
  • Updated: 27 Apr, 2023 01:01 PM
स्वाद में रसीला आम बच्चों को देगा कई फायदे, गर्मियों में रोज खिलाने से होंगे ढेरों Health Benefits

गर्मियों में मीठा रसीला आम मिल जाए तो स्वाद ही अलग होता है। खासकर इस मौसम में बड़े बुजुर्गों से लेकर छोटे बच्चे सभी इन्हें खाना पसंद करते हैं। स्वाद में भरपूर होने के साथ-साथ यह स्वास्थ्य के लिए भी बहुत ही फायदेमंद माना जाता हैं। यह पोषक तत्वों का खजाना माना जाता है। बच्चों के लिए भी यह बहुत ही लाभकारी साबित हो सकता है। तो चलिए आपको बताते हैं गर्मियों में बच्चों को आम खिलाने से क्या-क्या फायदे होंगे...

आंखों की रोशनी और मस्तिष्क का करेगा विकास 

एक्सपर्ट्स के अनुसार, बच्चों के लिए आम बहुत ही लाभकारी माना जाता है। इसका उन्हें सेवन करवाने से आंखों की रोशनी तेज होती है, पाचन स्वस्थ रहता है और मस्तिष्क का विकास होने में भी मदद मिलती है। इसके अलावा आम बच्चों को किसी भी तरह के इंफेक्शन से बचाने में भी मदद करता है। 

PunjabKesari

पोषक तत्वों से भरपूर होता है आम 

आम में टरपीन, एस्टर और एल्डिहाइड जैसे एंजाइम्स और बायो कैमिकल्स पाए जाते हैं। यह कैमिकल्स पाचन सुधारने में मदद करते हैं। इसके अलावा पके आम में विटामिन-ए पाया जाता है जो शिशु की आंखों को रोशनी बढ़ाने में मदद करता है। इसके अलावा आम में विटामिन-सी, बी, आयरन, पौटेशियम और प्रोटीन काफी अच्छी मात्रा में पाया जाता है जो बच्चो के स्वस्थ शरीर के लिए बहुत आवश्यक होता है। 

किन बच्चों को दे सकते हैं आम? 

एक्सपर्ट्स के अनुसार, आप शिशु को 8-10 महीने के बाद आम खिला सकते हैं। इसमें पाया जाने वाला फाइबर उनका पाचन सुधारने में मदद करता है। इसके अलावा यदि आपके बच्चे शारीरिक रुप से कमजोर हैं तो उन्हें मैंगो शेक बनाकर पिला सकते हैं। 

PunjabKesari

आम के बच्चों के लिए अन्य फायदे 

दिमाग और हड्डियों का विकास 

आम में पाए जाने वाले पोषक तत्व दिमाग और हड्डियों का विकास करने में मदद करता है। इसके अलावा इसमें कैल्शियम और बेटा कैरोटीन भी पाया जाता है जो हड्डियां मजबूत बनाता है। आम में विटामिन-बी और ई भी मौजूद होता है जो दिमाग तेज करने में मदद करता है। 

देता है शरीर को एनर्जी 

बच्चे खेलने-कूदने के चक्कर में अक्सर एनर्जी खो देते हैं ऐसे में आप उन्हें एनर्जी देने के लिए आम खिला सकते हैं। इसमें पाया जाने वाला विटामिन-बी6 और बी2 एनर्जी देने में मदद करता है। शाम के समय आप उन्हें आम खिला सकते हैं। 

PunjabKesari

मजबूत बनेगी इम्यूनिटी 

इसमें विटामिन-सी काफी अच्छी मात्रा में पाया जाता है ऐसे में यह इम्यूनिटी मजबूत बनाने में मदद करता है। यदि आप बच्चे की इम्यूनिटी मजबूत बनाना चाहते हैं तो उन्हें एक आम जरुर खिलाएं। यह इंफेक्शन से लड़ने में मदद करता है। इसके अलावा आम में विटामिन-ई और विटामिन-बी 6 भी मौजूद होता है जो इम्यूनिटी को मजबूत बनाने में मदद करता है। 
 

Related News