27 APRSATURDAY2024 12:52:37 PM
Nari

दही में मिलाकर खाए ये चीजें, बीमारियां रहेंगी कोसों दूर

  • Edited By neetu,
  • Updated: 01 Oct, 2020 10:36 AM
दही में मिलाकर खाए ये चीजें, बीमारियां रहेंगी कोसों दूर

दही में विटामिन, कैल्शियम, आयरन, एंटी- ऑक्सीडेंट, एंटी- वायरल गुण पाएं जाते हैं। ऐसे में इसका सेवन करने से शरीर में पोषक तत्वों की कमी पूरी होती है। वैसे तो लोग इसमें चीनी या नमक मिक्स कर खाना पसंद करते हैं। मगर इसमें कुछ अन्य चीजें मिलाकर खाने से बहुत सी बीमारियों से राहत मिलती है। तो आइए आज हम आपको बताते हैं कि दही किस समस्या के लिए दही में क्या मिलाकर खाना चाहिए। 

शहद

अक्सर लोगों को मुंह में छालें होने परेशानी का सामना करना पड़ता है। ऐसे में दही में शहद मिक्स कर खाने से जल्द ही आराम मिलता है। 

काली मिर्च और नमक

1 कटोरी दही में स्वादानुसार नमक और 2-3 चुटकी पीसी हुई काली मिर्च मिलाकर सेवन करने से शरीर में जमा एक्सट्रा फैट को कम करने में मदद मिलती है।

nari,PunjabKesari

शक्कर और ड्राई फ्रूट्स

दुबले-पतले लोगों को सही वज़न पाने के लिए रोजाना 1 कटोरी दही में शक्कर और ड्राई फ्रूट्स मिक्स कर खाना चाहिए। इससे वजन बढ़ने के साथ थकान व कमजोरी भी दूर होने में मदद मिलती है।

अजवाइन

जो लोग बवासीर बीमारी से परेशान हैं उन्हें नियमित रूप से दही में 1/4 छोटा चम्मच अजवाइन मिक्स कर खाना चाहिए। 

सौंफ

जिन लोगों को अच्छी व गहरी नींद लेने में दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। उन्हें 1 कटोरी दही में 1/2 छोटा चम्मच सौंफ मिक्स कर सेवन करना चाहिए। इससे अच्छी नींद आने के साथ गैस और जलन की परेशानी से भी राहत मिलता है।  ‌

nari,PunjabKesari

ओट्स

दही में ओट्स मिलाकर खाने से हड्डियों व मांसपेशियों में मजबूती आती है। साथ ही शरीर को सभी जरूरी विटामिन्स, मिनरल्स मिलते हैं।

चावल

अक्सर लोगों को आधे सिर पर दर्द होने की शिकायत रहती है। ऐसे में उन लोगों उबले चावल में दही मिलाकर कर खाने से इस परेशानी से जल्द ही राहत मिलती है।

भूना जीरा और काला नमक

पाचन संबंधी परेशानी होने पर 1 कटोरी दही में स्वादानुसार काला नमक और 2-3 चुटकी भूना जीरा मिक्स कर खाना चाहिए। इससे पाचन क्रिया मजबूत होने के साथ भूख बढ़ने में भी मदद मिलेगी।

केला

केले में विटामिन, कैल्शियम, आयरन आदि कई पोषक तत्व पाएं जाते हैं। ऐसे में पेट से संबंधित परेशानी होनी पर इसे दही में मिलाकर खाने से राहत मिलती है। साथ ही ब्लड प्रेशर भी कंट्रोल में रहता है। 

nari,PunjabKesari

इसबगोल

अगर किसी को लूज मोशन लग गए हो तो ऐसे में दही खाना काफी फायदेमंद होता है। यह पेट को सही रखने के साथ कॉलेस्ट्रॉल को कम करता है।


 

Related News