18 APRTHURSDAY2024 7:27:56 AM
Nari

दिल से लेकर लीवर तक बेहद फायदेमंद है खुबानी

  • Edited By neetu,
  • Updated: 05 Oct, 2020 03:40 PM
दिल से लेकर लीवर तक बेहद फायदेमंद है खुबानी

खुबानी को अग्रेंजी में एप्रिकॉट कहा जाता है। खाने में खट्टे व मीठे स्वाद की होने के साथ सेहत के लिए फायदेमंद होती है। इसमें मौजूद पोषक व औषधीय गुण शरीर को बीमारियों से बचाए रखने में मदद करते हैं। एक्सपर्ट्स द्वारा भी इसे अपनी डेली डाइट में शामिल करने की सलाह दी जाती है। इसके सेवन से पाचन क्रिया बेहतर होने के साथ डायबिटीज व अन्य बीमारियों के होने का खतरा कम रहता है। तो चलिए जानते हैं इसके सेवन से मिलने वाले बेहतरीन फायदों के बारे में...

खुबानी में पाएं जाने वाले पोषक तत्व 

खुबानी या एप्रिकोट में विटामिन ए, बी, सी, ई, के साथ कैल्शियम, प्रोटीन, जिंक, मैग्नीशियम, पोटैशियम, फॉस्फोरस, फाइबर, आयरन, कार्बोहाइड्रेट, मैगनीज, जिंक, आदि तत्व होते हैं। 

nari,PunjabKesari

तो चलिए अब जानते हैं इसे खाने से मिलने वाले बेहतरीन फायदों के बारे में...

पाचन तंत्र बनाए बेहतर 

इसके सेवन से पाचन क्रिया बेहतर तरीके से काम करती है। पेट के स्वस्थ रहने से इससे जुड़ी बीमारियों के होने का खतरा कम रहता है। साथ ही इसमें फाइबर अधिक मात्रा में होने से खाने को सही तरीके से पचाने के साथ भूख कम कम लगती है। जिन लोगों को कब्ज, एसिडिटी, पेट दर्द आदि की परेशानी रहती है। उन्हें इसे अपनी डेली डाइट में जरूर शामिल करना चाहिए। 

आंखों की रोशनी बढ़ाए

खुबानी में मौजूद पोषक तत्व आंखों की रोशनी तेज करने में मदद करते हैं। साथ ही आंखों कमजोर व बीमारियों के लगने का खतरा कई गुणा कम रहता है। 

सही वजन दिलाए

जो लोग अपने बढ़े हुए वजन से परेशान है उन्हें खुबानी का सेवन करना फायदेमंद होता है। एक रिसर्च के अनुसार, इसे खाने के तेजी से वजन कम होने में मदद मिलती है। अधिक मात्रा में फाइबर होने के कारण इसके सेवन से लंबे समय तक भूख नहीं लगती है। ऐसे में वजन बढ़ने की परेशानी से छुटकारा मिलता है। 

nari,PunjabKesari

दिल का रखे ध्यान 

औषधीय गुणों से भरपूर खुबानी दिल को स्वस्थ रखने में मदद करती है। यह शरीर में कोलेस्ट्रॉल की मात्रा बढ़ने से रोकती है। ऐसे में हार्ट अटैक आने व दिल से जुड़ी अन्य समस्याओं के होने का खतरा कम रहता है। 

खून बढ़ाए

शरीर में खून की कमी होने से बीमारियों की चपेट में आने का खतरा रहता है। ऐेसे में खुबानी का सेवन करना फायदेमंद होता है। इसमें आयरन होने से यह शरीर में खून की कमी को पूरा करने में मदद करती है। 

डायबिटीज में फायदेमंद 

शरीर में ग्लूकोज की मात्रा बढ़ जाने से डायबिटीज की समस्या होने लगती है। ऐसे में इससे बचाए रखने के लिए खुबानी का सेवन करना फायदेमंद होता है। इसे अपनी डेली डाइट में शामिल करने से डायबिटीज नियंत्रण में रहने के साथ इसके होने का खतरा कई गुणा कम हो जाता है। 

nari,PunjabKesari

लीवर को रखे दुरुस्त 

इसके सेवन से दिल के साथ लीवर भी स्वस्थ रहता है। एक रिसर्च के अनुसार, एंटी- ऑक्सीडेंट गुणों से भरपूर खुबानी का सेवन करने से लीवर के खराब होने का खतरा कम रहता है। इसके अलावा धूप में सूखी हुई ऑर्गेनिक खुबानी डैमेज लीवर को स्वस्थ करने में मदद करती है। 

गर्भावस्था में फायदेमंद 

जो गर्भवती महिलाएं अस्थमा की शिकार होती है। उन्हें अपनी नियमित रूप से खुबानी का सेवन करने से सेहत में सुधार आता है। मगर फिर भी इन्हें इसे खाने से पहले एक बार अपने डॉक्टर से सलाह लेना बेहतर रहेगा। 
 

Related News