27 APRSATURDAY2024 12:43:11 AM
Nari

पेट का हो या मसूड़ों का दर्द, जामुन का सिरका निकालेगा इन प्रॉबल्म का हल

  • Edited By neetu,
  • Updated: 14 Aug, 2020 02:19 PM
पेट का हो या मसूड़ों का दर्द, जामुन का सिरका निकालेगा इन प्रॉबल्म का हल

जामुन में विटामिन, कैल्शियम, आयरन, मिनरल्स, एंटी- ऑक्सीडेंट, एंटी- बैक्टीरियल आदि गुण पाएं जाते हैं। रोजाना इसका सेवन करने से शरीर को बेहद लाभ मिलता है। खासतौर पर डायबिटीज के मरीजों के लिए यह वरदानस्वरूप माना जाता है। ऐसे में ही जामुन के साथ ही इससे तैयार होने वाले सिरके का सेवन करने से भी सेहत को कई लाभ मिलते हैं। रोजाना इसका सेवन करने से शरीर को सभी उचित तत्व सही मात्रा में मिलने के साथ बीमारियों से बचाव रहता है। तो चलिए आज हम आपको जामुन का सिरके से मिलने वाले फायदों के बारे में बताते हैं। मगर उससे पहले जानते हैं इसे बनाने का तरीका...

सामग्री

काले जामुन- 1 किलो
सूखी लाल मिर्च- 3
नमक- स्वादानुसार
पानी- आवश्यकतानुसार
कांच की बोतल – जामुन का सिरका रखने के लिए

nari,PunjabKesari

विधि

- पहले जामुन को अच्छे से धोएं।
- अब मिट्टी के बर्तन में नमक और जामुन डालकर अच्छे से मिलाएं।
- जामुन के बीज अलग कर इसे मिक्सी में पीस लें।
- उसके बाद इसे साफ और मुलायम कपड़े से छानकर बोतल में भर लें।
- इसमें सूखी मिर्च,पानी डालकर बोतल को बंद कर दें।
- आपका जामुन का सिरका बनकर तैयार है। इसे रोजाना 1-2 चम्मच पीएं। 
- ध्यान में रखें इसका सेवन भोजन के 1 घंटे बाद ही करें। साथ ही इसके सेवन के तुरंत बाद दूध पीने से बचे।

तो चलिए अब जानते हैं इसके सेवन से मिलने वाले फायदों के बारे में...

 

पेट के लिए फायदेमंद 

जिन लोगों को पेट से जुड़ी परेशानियों का सामना करना पड़ता है। उन्हें रोजाना 1 चम्मच जामुन के सिरके का सेवन करना चाहिए। इसके सेवन से एसिडिटी, कब्ज, पेट दर्द आदि की समस्या से तुरंत आराम मिलता है। साथ ही पेट बेहतर तरीके से काम करता है।

डायबिटीज को रखें कंट्रोल 

जामुन का सेवन करना डायबिटीज के मरीजों के लिए बेहद लाभकारी होता है। इसके सेवन से शरीर में ब्लड का लेवल नियंत्रण में रखने में मदद मिलती है। ऐसे में जामुन के साथ इसका सिरका भी डायबिटीज को कंट्रोल में रखने के लिए काफी फायदेमंद होता है। 

nari,PunjabKesari

खून बढ़ाएं

रोजाना जामुन के सिरके का सेवन करने से शरीर में खून की मात्रा बढ़ने में मदद मिलती है। इसमें विटामिन- सी और आयरन अधिक मात्रा में पाया जाता है। ऐसे में जिन लड़कियों को महावारी के समय हैवी ब्लीडिंग की परेशानी होती है। उन्हें खून की कमी को पूरा करने के लिए इसका सेवन जरूर करना चाहिए। 

खांसी से दिलाएं राहत 

मानसून के मौसम में खांसी, कफ आदि की परेशानी लोगों में आम पाई जाती है। ऐसे में जामुन के सिरके का 1 चम्मच पीने से ही खांसी और कफ से राहत मिल जाती है। 

मसूड़ों का दर्द करें कम

मसूड़ों में दर्द, सूजन और मुंह में छाले होने की समस्या में भी जामुन के सिरके का सेवन करना काफी लाभदायक होता है। 

nari,PunjabKesari

यूरिन इंफेक्शन की परेशानी करें दूर 

बहुत से लोगों को यूरिन इंफेक्शन   समस्या का सामना करना पड़ता है। ऐसे में जामुन के सिरके का सेवन करना फायदेमंद होता है। सिरके में मौजूद विटामिन्स शरीर में बैक्टीरिया पनपने से रोकते हैं। ऐसे में यूरिन की परेशानी होने का खतरा कम रहता है। इसके साथ ही यह उल्टी, जी मचलाना, सिरदर्द, पेट में दर्द या यूरिन के समय दर्द होने की परेशानी को दूर करता है। 

किडनी को रखें स्वस्थ 

जिन लोगों को किडनी स्टोन यानि पथरी की समस्या होती है। उनके लिए सिरके का सेवन करना काफी फायदेमंद होता है। यह पथरी को तोड़कर उसे शरीर से बाहर निकालने में सक्षम होता है। इसके साथ ही किडनी स्टोन के कारण पेट में दर्द, यूरिन के दौरान दर्द या जलन होने की परेशानी से भी आराम मिलता है।

आंखों के लिए फायदेमंद

जामुन में मौजूद विटामिन, प्रोटीन, मिनरल्स, आयरन, एंटी- ऑक्सीडेंट आदि तत्व होने से इसका सिरका पीने से आंखों की रोशनी में सुधार आता है। साथ ही आंखों में होने वाली खुजली, जलन, लालिमा, दर्द आदि की समस्या से भी राहत मिलती है।

Related News