06 MAYMONDAY2024 9:12:15 AM
Nari

शानदार एंट्री के साथ घर पहुंची सलमान की भांजी आयत, देखिए ग्रैंड वेलकम की वीडियो

  • Edited By khushboo aggarwal,
  • Updated: 01 Jan, 2020 11:09 AM
शानदार एंट्री के साथ घर पहुंची सलमान की भांजी आयत, देखिए ग्रैंड वेलकम की वीडियो

नए साल के मौके पर सलमान खान के घर पर खुशी का माहौल बना हुआ है क्योंकि उनकी बहन अर्पिता खान को अस्पताल से छुट्टी मिल गई है। अर्पिता खान शर्मा ने 27 दिसंबर को प्यारी सी बेटी आयत को जन्म दिया था। आयत का जन्मदिन ओर भी खास बन गया क्योंकि उस दिन का सलमान खान का जन्मदिन भी था। अस्पताल से छुट्टी के बाद वह अपने परिवार के साथ अस्पताल के बाहर दिखाई दी।

 

PunjabKesari

अर्पिता अस्पताल के बाहर अपने बेटे आहिल शर्मा का हाथ पकड़े हुए नजर आई। वहीं उनके पति आयुष शर्मा ने अपनी नन्ही परी आयत को गोद में उठाया हुआ था। इससे पहले भी आयुष शर्मा ने इंस्टाग्राम पर अपनी कुछ फैमिली फोटो शेयर की थी। जिसे सलमान के फैंस द्वारा काफी पसंद किया गया था।

PunjabKesari

इससे पहले सलमान ने आर्पिता को सोशल मीडिया पर इस खुशी और जन्मदिन के तोहफे के लिए धन्यावाद किया था। इसके साथ ही सोशल मीडिया पर आयुष ने एक वीडियो शेयर की है जिसमें दिखाई दे रहा है कि घर में उनका किसी तरह से ग्रेंड वेलकम किया गया है। 

 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

Welcome home @arpitakhansharma AHIL & AYAT Thank you @balloon.blushh .. it’s really special

A post shared by Aayush Sharma (@aaysharma) on Dec 31, 2019 at 4:17am PST

लाइफस्टाइल से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए डाउनलोड करें NARI APP

Related News