26 APRFRIDAY2024 9:12:22 AM
Nari

घर में आने से पहले मां लक्ष्‍मी देती हैं ये शुभ संकेत, जान लें जरूर

  • Edited By neetu,
  • Updated: 15 Jul, 2021 06:14 PM
घर में आने से पहले मां लक्ष्‍मी देती हैं ये शुभ संकेत, जान लें जरूर

मां लक्ष्मी को धन की देवी माना जाता है। मान्यता है कि जिन घर में इनका वास होता है, वहां पर अन्न व धन की बरकत बनी रहती है। ऐसे में घर में कभी भी पैसों की किल्लत नहीं होती है। वहीं कहा जाता है कि मां लक्ष्मी के घर में प्रवेश करने से पहले परिवार के सदस्यों को कुछ शुभ संकेत मिलते हैं। चलिए आज हम आपको उन शुभ संकेतों के बारे में बताते हैं...

PunjabKesari

उल्लू दिखना शुभ

उल्लू देवी लक्ष्मी का वाहन माना जाता है। ऐसे में उल्लू का दिखना शुभ संकेत देता है। अगर आपको अचानक से किसी जगह उल्लू दिख जाए तो इसे देवी  लक्ष्मी के घर प्रवेश करने का संकेत समझ जाए। ऐसे में जीवन में अन्न व धन संबंधी समस्याएं दूर होकर घर में सुख-समृद्धि और खुशहाली का वास होगा। 

PunjabKesari

खानपान में बदलाव आना 

मान्यता है कि देवी लक्ष्मी के घर में प्रवेश से पहले परिवार वालों को खानपान में बदलाव आने लगता है। माना जाता है कि ऐसे घर के सदस्यों को भूख कम लगने लगती है। इसका मतलब है कि वे कम खाने में भी संतुष्ट हो जाते हैं। इसके साथ ही नॉन-वेजिटेरियन लोगों का मांस, मंदिरा व नशे से दूरी बनाना में शुभ संकेत देता है। ऐसे घर में देवी लक्ष्मी की जल्दी ही कृपा हो सकती है। 

किसी को झाड़ू लगाते दिखना

मां लक्ष्मी को साफ-सफाई बेहद पसंद है। वे हमेशा उसी साफ व सुंदर घर में वास करती है। इसके अलावा सफाई में इस्तेमाल होने वाला झाड़ू भी देवी लक्ष्मी की प्रिय वस्तुओं में से एक माना जाता है। ऐसे में सुबह दौरान किसी को घर के बाहर झाड़ू लगाते देखना मां लक्ष्मी के आने का शुभ संकेत देता है। 

PunjabKesari

शंख की आवाज आना 

धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, शंख बेहद ही शुभ होता है। इसे पूजा के दौरान व बाद और किसी शुभ अवसर पर बजाया जाता है। इनकी पवित्र ध्वनि से  चारों ओर सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है। इसके साथ ही सुबह उठने के बाद शंख की आवाज सुनाई देना शुभ संकेत देती है। मान्यता है कि सुबह के समय शंख की पवित्र आवाज कानों में पड़ना देवी लक्ष्मी के घर में आगमन का सकेत देता है। 

 

Related News