24 APRWEDNESDAY2024 6:29:57 PM
Nari

आकर्षक व्यक्तित्व की होती हैं ये लड़कियां, पलभर में बना लेती हैं लड़कों को दीवाना!

  • Edited By neetu,
  • Updated: 27 Jan, 2022 04:12 PM
आकर्षक व्यक्तित्व की होती हैं ये लड़कियां, पलभर में बना लेती हैं लड़कों को दीवाना!

हमारी राशि और नाम के पहले अक्षर की तरह जन्म तारीख भी बेहद मायने रखती है। अंक ज्योतिषशास्त्र के अनुसार, इससे भी किसी के स्वभाव, पसंद व जीवन से जुड़ी बातें जानी जा सकती है। ऐसे में आज हम आपको तारीख 6 में जन्मीं लड़कियों के स्वभाव से जुड़ी कुछ खास बातें बताते हैं...

अंक विज्ञान अनुसार किसी भी महीने में 6, 15, 24 तारीख में पैदा हुई लड़कियों का मूलांक 6 माना जाता है। इसके साथ ही इनका ग्रह शुक्र होता हैं।

आकर्षक व्यक्तित्व

ये लड़कियां दिखने में बेहद खूबसूरत व आकर्षित होती हैं। माना जाता है कि मूलांक 6 वाली लड़कियों के चेहरे पर जल्दी बुढ़ापा नजर नहीं आता हैं। इसके साथ ही ये अपनी आकर्षण से जल्दी ही लड़कों को दीवाना बना देती हैं। ऐसे में हर कोई इनसे दोस्ती करने व रिश्ता बनाने की कोशिश करता है।

PunjabKesari

बातों में माहिर और व्यवहार कुशल

मूलांक 6 वाली लड़कियां बातों में माहिर और व्यवहार कुशल होती हैं। ऐसे में ये अपनी बातों से जल्दी ही सामने वाले को इंप्रेस कर देती हैं।

शांतिप्रिय

इन लड़कियों को बातों को ज्यादा खींचने की जगह शंति से रहना पसंद होता हैं। ये हर परिस्थिति को शांत व धैर्य मन से सुलझाने में माहिर होती हैं।

रोमांटिक

ये लड़कियां दिखने में खूबसूरत होने के साथ रोमांटिक स्वभाव की होती हैं। ये पहली मुलाकात में ही पार्टनर को अपना दीवाना बना लेती हैं। इसके साथ ही इनकी मैरिड लाइफ खुशनुमा बीतती है।

सच्ची दोस्त

तारीख 6 में जन्मीं लड़कियां दोस्ती निभाने में माहिर होती हैम। ये हर परिस्थिति में अपने दोस्तों व करीबियों का साथ देती हैम।

PunjabKesari

खर्चीली

इन्हें महंगी व लग्जरी चीजें खरीदने का बेहद शौक होता हैम। ये अपनी कड़ी मेहनत से जीवन में खूब तरक्की पाती है। इसके साथ ही ये जीवन में हर सुख-सुविधा का आनंद मानती है।

कड़ी से मिलती सफलता

वैसे तो ये लड़कियां कम उम्र में ही अपने करियर के बारे में सोचने लगती हैं। मगर फिर भी कड़ी मेहनत से ही इन्हें जीत हासिल हो पाती हैं।

फिल्म और मीडिया लाइन में मिलती सफलता

इस लड़कियों पर शुक्र ग्रह का प्रभाव होने से ये फिल्म, मीडिया, नाटक, खानपान, वस्त्र और आभूषण से संबंधित कामों में जल्दी सफलता पा सकते हैं। ऐसे में इन्हें इसी से जुड़ा करियर चुनना चाहिए। इसके अलावा वस्त्र, लग्जरी आयटम, सोने, चांदी और हीरे से जुड़ा व्यापार करने पर भी ये खूब तरक्की पा सकती है।

Related News