06 MAYMONDAY2024 12:20:04 PM
Nari

इन 5 फेस पैक से पाएं ग्लोइंग स्किन

  • Updated: 26 Jun, 2017 01:08 PM
इन 5 फेस पैक से पाएं ग्लोइंग स्किन

घरेलू फेस पैक : गर्मी के दिनों मे तपती धूप चेहरे को खराब कर देती है। धूप के कारण त्वचा को दाने, टैनिंग और एलर्जी जैसी कई समस्याओं का सामना करना पड़ता है। एेसे में ब्यूटी पार्लर जा कर ट्रीटमेंट करवाना भी काफी मेहंगा पड़ता है इसलिए आज हम आपको कुछ एेसे फेस पैक बताएंगे जो त्वचा के लिए बहुत फायदेमंद होते हैं।


1. ओटमील
इसका पैक बनाने के लिए 2 चम्मच ओटमील में 1 टी स्पून शहद, 1 टेबलस्पून नींबू का रस और 2 टी स्पून योगार्ट मिला कर पैक तैयार कर लें। इसे चेहरे पर लगाएं  और सूखने पर धो लें। यह चेहरे से आॅयल को हटाता है और स्किन की कई समस्याओं से छुटकारा दिलाता है।

 

2. शहद
2 चम्मच नींबू का रस, 2 चम्मच मिल्क पाउडर और 2 चम्मच शहद को अच्छे से मिला लें और 20 मिनट के लिए चेहरे पर लगाएं। 

 

3. एवोकैडो
इसके गूदे में 1 चम्मच शहद और 4 चम्मच पानी मिलाकर पेस्ट बना लें। इस पेस्ट को  चेहरे पर लगाएं।10 मिनिट बाद चेहरा धो लें।

 

4. स्ट्रॉबेरी
स्ट्रॉबेरी को पीस लें। फिर इसमें 1 टेबलस्पून ओलीव आॅयल और 2 टेबलस्पून शहद मिला कर मिश्रण तैयार करें। इसे चेहरे पर लगाएं और सूखने पर धो लें। इसे लगाने से डार्क र्स्कल्स की समस्या से छुटकारा मिलेगा। 

 

5. हल्दी और चंदन
1 चम्मच चंदन, 1 चम्मच हल्दी और 3 टेबलस्पून गुलाब जल को मिक्स कर पेस्ट बना लें और 20 मिनट के लिए चेहरे पर लगाएं। 


 

Related News