27 APRSATURDAY2024 1:52:19 PM
Nari

रंग-बिरंगी करेंसी से सजाए गए गणपति बप्पा, मंदिर की सजावट में लगे ढाई करोड़ के सिक्के और नोट

  • Edited By vasudha,
  • Updated: 19 Sep, 2023 09:59 AM
रंग-बिरंगी करेंसी से सजाए गए गणपति बप्पा, मंदिर की सजावट में लगे ढाई करोड़ के सिक्के और नोट

इन दिनों भक्त बप्पा यानी भगवान गणेश की भक्ति के रंग में सराबोर है। देश भर में एक अलग ही धूम देखने को मिल रही है। गणेश उत्सव के दिनों में हर तरफ एक से बढ़कर एक पंडाल देखने को मिल रहे हैं। इसी बीच  कर्नाटक के बेंगलुरु का एक मंदिर चर्चा में बना हुआ हे, जहां  गणपति मंदिर परिसर को करीब ढाई करोड़ रुपये के सिक्कों और नोटों से सजाया गया है ।

 

बेंगलुरु और समूचे कर्नाटक में सोमवार से गणेश चतुर्थी उत्सव धार्मिक उत्साह के साथ शुरू हो गया। श्रद्धालु भगवान गणेश का आशीर्वाद लेने के लिए मंदिरों और पंडालों में जा रहे हैं। अपनी अनूठी सजावट के चलते सत्यगणति मंदिर श्रद्धालुओं का ध्यान आकर्षित कर रहा है। न्यासियों के मुताबिक, इस मंदिर का प्रबंधन संभाल रहे गणपति शिर्डी साई न्यास ने पांच, 10 और 20 रुपये के सिक्कों की मालाएं तैयार की हैं। इसी के साथ-साथ 10,20,50,100,200 और 500 रुपये के नोटों की भी मालाएं तैयार की गई हैं।

PunjabKesari

ये सभी मालाएं करीब ढाई करोड़ रुपये की हैं। एक न्यासी ने बताया कि करीब 150 लोगों की टीम ने एक महीने के दौरान सिक्कों और नोटों की मालाओं से मंदिर की सजावट की। मंदिर के ट्रस्टी ने बताया कि हर साल मंदिर के परिसर को अलग-अलग तरीकों से तैयार किया जाता है। इस बार मंदिर के सभी ट्रस्टी ने सिक्कों और नोटों की मदद से कुछ अलग करने का विचार किया। परिसर को सजाने में कुल 52.50 लाख सिक्के और दो करोड़ छह लाख नोट लगे हैं।

PunjabKesari
इसके लिए सुरक्षा के व्यापक इंतजाम किए गए हैं और सीसीटीवी से भी निगरानी रखी जा रही है। सिक्कों का इस्तेमाल कर कलात्मक चित्रण किया गया है। इनमें भगवान गणेश, 'जय कर्नाटक', 'राष्ट्र प्रथम', 'विक्रम लैंडर', 'चंद्रयान' और 'जय जवान जय किसान' की छवियां शामिल हैं। एक न्यासी ने बताया कि नोटों और सिक्कों से की गई यह सजावट एक हफ्ते के लिए रहेगी। 

Related News