25 APRTHURSDAY2024 7:55:14 AM
Nari

बॉलीवुड एक्ट्रेस से ज्यादा खूबसूरत हैं सहवाग की बीवी, लवस्टोरी भी हैं बेहद फिल्मी

  • Edited By Priya dhir,
  • Updated: 17 Dec, 2020 04:46 PM
बॉलीवुड एक्ट्रेस से ज्यादा खूबसूरत हैं सहवाग की बीवी, लवस्टोरी भी हैं बेहद फिल्मी

खूबसूरती के मामले में क्रिकेटर्स की पत्नियां भी किसी से कम नहीं है। पूर्व इंडियन क्रिकेटर वीरेंद्र सहवाग की पत्नी को ही देख लीजिए। वीरेंद्र सहवाग की पत्नी आरती बेहद खूबसूरत हैं। दोनों की शादी को 16 साल हो चुके हैं लेकिन प्यार आज भी बरकरार है। चलिए आपको बताते हैं कि कौन है सहवाग की पत्नी और कैसे शुरु हुई इनकी लवस्टोरी।

बचपन में हुई थी दोनों की मुलाकात

आरती दिल्ली के फेमस एडवोकेट सूरज सिंह अहलावत की बेटी हैं। आरती की बुआ की शादी सहवाग के परिवार में उस वक्त हुई थी जब दोनों बच्चे थे। रिश्तेदार होने की वजह से अक्सर आरती और सहवाग एक-दूसरे से मिला करते थे। इस तरह दोनों दोस्त बन गए। फिर सहवाग आरती को पसंद करने लगे। साल 2002 में सहवाग ने आरती को प्रपोज किया। दोनों एक-दूसरे को 17 सालों से जानते थे। लेकिन इन्हें रोमांस करने में 14 साल का वक्त लग गया।

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Aarti Sehwag (@aartisehwag)

शादी के लिए बेलने पड़े कई पापड़

दोनों को एक होने में काफी परेशानियां हुई। सहवाग ने बताया था कि उनकी फैमिली में नजदीक के रिश्तों में शादी नहीं होती। इसलिए परिवार वाले इस शादी के लिए तैयार नहीं थे। वही कुछ रिश्तेदार इस बात का विरोध कर रहे थे कि वीरु ने अपने लिए खुद लड़की ढूंढी है। एक बार आरती ने कहा था कि हमारा रिश्ता सीरियस और कमिटिड था और वीरू हमेशा अपने निर्णय पर अडिग रहा। इसी वजह से असुरक्षा की भावना कभी नहीं आई। जब दोनों अपने फैसले पर अडिग रहे तो परिवारवालों को इनके आगे झुकना पड़ा।  इसके बाद दोनों ने 2004 में शादी कर ली।

एक-दूसरे को बहुत अच्छी तरह से समझते हैं दोनों

पत्नी आरती के बारे में बात करते हुए एक बार सहवाग ने कहा था, मुझे आरती काफी सिंपल और समझने वाली लड़की लगी। वो जानती थी कि खुद को किस तरह पेश करना चाहिए। कई बार वो काफी भावुक हो जाती है लेकिन नेचर के हिसाब से यह बात सही है। मुझे इस बात की खुशी है कि जिस लड़की से मैं प्यार करता हूं उससे मेरी शादी हो पाई। वही, आरती ने कहा था कि मुझे आज भी याद है जब वो मेरे लिए हाथों में दिल लिए छोटा सा टेडी बियर लेकर आए थे। यह हमारी शादी से पहले की बात है। अपनी पसंद के शख्स से शादी करना बहुत अच्छी बात होती है। वह काफी सिंपल, समझने वाले और जमीन से जुड़े हुए शख्स हैं। उनकी सबसे अच्छी बात यह है कि वो कमिटेड हैं। एक बार वो अगर किसी को किसी चीज का वादा कर देते हैं तो उसे कभी तोड़ते नहीं हैं। वो जो कुछ भी कहते हैं वो करके दिखाते हैं।

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Aarti Sehwag (@aartisehwag)

आज सहवाग और आरती दो बेटों के पेरेंट्स हैं। दोनों अपनी शादीशुदा जिंदगी में खुश हैं। आरती बेहद खूबसूरत हैं। उनके सोशल मीडिया पर एक नजर डाले तो आपको उनकी ग्लैमरस तस्वीरें देखने को मिलेगी।


 

Related News