26 APRFRIDAY2024 3:59:31 PM
Nari

शरीर में ब्लड सर्कुलेशन सही रखने के 5 नेचुरल तरीके

  • Edited By Harpreet,
  • Updated: 02 Sep, 2019 04:47 PM
शरीर में ब्लड सर्कुलेशन सही रखने के 5 नेचुरल तरीके

आजकल खराब लाइफस्टाइल के चलते लोगों में बीमारियां तेजी से बढ़ती जा रही हैं। इन बीमारियों में मुख्य रुप से डायबिटीज, मोटापा, हाई ब्लड प्रेशर और हार्ट अटैक जैसी समस्याएं मेन हैं। इन सब बीमारियों की वजह रक्त संचार की गड़बड़ी और वीक इम्यूनिटी के कारण होती हैं। बॉडी में रक्त संचार को सही ढंग से चलाने के लिए आपको जीवन में कुछ बदलाव लाने की बेहद जरुरत है। जैसे कि...

खाना खाने के तुरंत बाद टहलें

कई लोग रात का खाना बहुत देर से खाते हैं। खाना खाने के तुरंत बाद सो जाने से शरीर का मेटाबॉलिज्म वीक होता है। जिससे खाना पचाने में मुश्किल होती है। अगर आपको शऱीर का ब्लड सर्कुलेशन सही रखना है तो दोपहर और रात के खाने के बाद थोड़ी देर जरुर टहलें। टहलने से बॉडी का मेटाबॉलिज्म स्ट्रांग होगा जो शरीर के ब्लड सर्कुलेशन को बेहतर बनाने में मदद करेगा।

PunjabKesari,nari

साइकिलिंग

साइकल चलाना से सारे शऱीर का व्यायाम हो जाता है। लंबे समय से शरीर को फिट एंड फाइन बनाए रखने के लिए लोग साइकिलिंग करते आ रहे हैं। रोजाना 40 से 45 मिनट तक साइकलिंग करने से आपका पूरा शरीर स्वस्थ रहेगा। शरीर की एक्सट्रा कैलोरी को बर्न करने के लिए साइकलिंग एक बेस्ट ऑपशन है।

पर्याप्त पानी पिएं

रोजाना 7 से 8 गिलास पानी जरुर पिएं। शरीर में पानी की कमी से रक्त संचार यानि ब्लड सर्कुलेशन को प्रभावित करती है। पानी आपकी बॉडी को डिटॉक्सीफाई करने में भी मदद करता है। जिससे आपको शरीर रोगों से लड़ने की शक्ति पाता है। बेहतर स्वास्थ के लिए रोजाना सुबह उठकर गुनगुना पानी पिएं। फ्रिज का पानी पीने से जितना हो सके परहेज करें।

PunjabKesari,nari

सिर के बल खड़े होना

सिर के हिस्से में रक्त संचार बढ़ाने के लिए सिर के बल जरुर खड़े होना चाहिए। ऐसा करने के लिए आप चाहें तो दीवार का सहारा भी ले सकते हैं। लगभग 15-20 मिनट तक सिर को इसी तरह लटकाकर रखने से सिर के हिस्से में ब्लड फ्लो बढ़ जाता है। यदि आपको हाई बी.पी. या फिर कोई अन्य बीमारी है तो इस आसन को न करें।

खुलकर हंसें

हंसने से रक्त का संचार बहुत सही तरीके से होता है। तनावमुक्त होकर हंसने से शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ने में मदद मिलती है। आजकल तो दुनिया भर में लॉफिंग थैरेपी के द्वारा लोगों का इलाज किया जा रहा है। हंसने से शरीर में ऑक्सीजन का फ्लो बढ़ता है जिससे शरीर में ब्लड अपना काम सही ढंग से करता है। 

PunjabKesari,nari

लाइफस्टाइल से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए डाउनलोड करें NARI APP

Related News