26 APRFRIDAY2024 3:59:27 PM
Nari

फेस्टिव शॉपिंग: इस बार ट्रेंड में रहेंगे ये 7 कलर्स

  • Edited By Anjali Rajput,
  • Updated: 15 Oct, 2018 04:21 PM
फेस्टिव शॉपिंग: इस बार ट्रेंड में रहेंगे ये 7 कलर्स

नवरात्रों से फेस्टिव सीजन की शुरुआत हो जाती है। फेस्टिवल के दौरान लोग कपड़ों की शॉपिंग जरूर करते हैं। वहीं, महिलाओं के लिए खास त्योहार करवाचौथ होता है। इसलिए तो वे कई दिन पहले ही इसकी तैयारियों में जुट जाती हैं। अगर आप भी इस फेस्टिव सीजन पर पहनने के लिए सूट की शॉपिंग करने वाली हैं और यह डिसाइड नहीं कर पा रहीं कि इस बार कौन-सा कलर कॉम्बिनेशन चूज करें तो आज हम आपका काम आसान कर देते हैं। जी हां, आज हम आपको कुछ ट्रेंडी कलर्स के बारे में बताते हैं, जो खूब चलन में हैं।

 

ट्रेंड में रहेंगे ये कलर्स
1. पैरट ग्रीन

इन दिनों बॉलीवुड डिवाज भी इस कलर को लेकर क्रेजी दिख रही हैं। हाल ही में हुए फैशन वीक में सुष्मिता सेन और प्राची देसाई इस कलर की ड्रेस में नजर आईं। वहीं, आलिया भट्ट भी इस रंग के लहंगे में स्पॉट हो चुकी हैं।

PunjabKesari
PunjabKesari

2. पेस्टल कलर्स
पेस्टल कलर्स यानी फीके रंग। इनमें सबसे ज्यादा ग्रे कलर पसंद किया जा रहा है। इसके अलावा आप लाइट पिंक, सी ग्रीन, आइवरी और ऑफ व्हाइट कलर चूज कर सकते हैं। मेटेलिक कपड़े में ग्रे रंग की मार्केट में काफी डिमांड है।

PunjabKesari

3. येलो कलर
येलो कलर भी खूब डिमांड में है। फिर चाहे आप इस रंग की साड़ी पहनें या सूट, यह आपको डिफरेंट और एनर्जेटिक लुक देगा।

PunjabKesari

4. ऑरेंज
ऑरेंज कलर इंडियन स्किन टोन पर खूब सूट करता है और चेहरे पर अलग ही ग्लो बनाए रखता है। 

PunjabKesari

5. फालसा कलर
अगर कुछ ब्राइट पहनना चाहती हैं तो फालसा कलर सबसे ट्रेंडी शेड है, जो आपको फ्रेश और गॉर्जियस लुक देगा।

PunjabKesari

6. फ्यूशिया पिंक
फ्यूशिया पिंक एक तरह से मेजेंटा कलर का ही वर्जन है। इस कलर का क्रेज भी मार्केट में देखा जा रहा है।

PunjabKesari

7. रेड कलर
रेड कलर एवरग्रीन है, इसलिए इस रंग को आप फेस्टिव ड्रेस के लिए चुन सकती हैं।

PunjabKesari

फैशन, ब्यूटी या हैल्थ महिलाओं से जुड़ी हर जानकारी के लिए इंस्टाल करें NARI APP

Related News