30 APRTUESDAY2024 3:34:23 PM
Nari

इस सीजन हिट रही इस एक्ट्रैस की Wedding Look, हर लड़की की बनी पहली पसंद

  • Updated: 13 Apr, 2018 02:32 PM
इस सीजन हिट रही इस एक्ट्रैस की Wedding Look, हर लड़की की बनी पहली पसंद

अपनी शादी के दिन लड़की कुछ ऐसी पहनना चाहती है कि जो सबसे अलग हो। दुल्हन की लुक में सजी लड़की खुद को किसी राजकुमारी से कम नहीं समझती क्योंकि यह दिन उसकी जिंदगी का सबसे ज्यादा खास होता है। इसी दिन उसे उसके सपनों का राजकुमार नई दुनिया में ले जाता है। वहीं अगर दुल्हन की ड्रैस की बात करें तो सबसे पहले उसका ध्यान बॉलीवुड एक्ट्रेस की तरफ जाता है। दुल्हन के जोड़े में सजी हिरोइन के गहने,लहंगा और स्टाइल अगर किसी लड़की को पसंद आ जाए तो वह इसे अपनी शादी में फॉलो भी करना चाहती है। 

PunjabKesari
इस वेडिंग सीजन की फेमस ब्राइडल लुक के बारे में बात करें तो दीपिका पादुकोण का पद्मावत लुक सबसे ज्यादा पसंद किया गया। हर दुल्हन अपनी शादी में रानी पद्मावत की तरह तैयार होना चाहती है। उसी की तरह आउटफिट्स, हेयरस्टाइल,ज्वैलरी में चांद बाली,माथा पट्टी,बोरला,रानी हार पहनना चाहती हैं। 
 

पद्मावत की इस लुक के लिए फेमस डिजाइनर रिंपल और हरप्रीत नरूला उनका आउटफिट तैयार किया था। जो उन्ही की 2016 में मुगल क्लैक्शन से इंस्पायर्ड थी। 

 

 

फैशन, ब्यूटी या हैल्थ महिलाओं से जुड़ी हर जानकारी के लिए इंस्टाल करें NARI APP

Related News