27 APRSATURDAY2024 3:53:35 AM
Nari

गर्मियों में इन हर्ब्स का करेंगे सेवन तो शरीर को मिलेगी खूब ठंडक

  • Updated: 20 Jun, 2018 05:47 PM
गर्मियों में इन हर्ब्स का करेंगे सेवन तो शरीर को मिलेगी खूब ठंडक

गर्मियों के मौसम में हेल्थ प्रॉब्लम्स भी बढ़ने लगती हैं। ऐसे में शरीर को ठंडा और हाइड्रेट रखना बहुत जरूरी है। गर्मी के कारण शरीर में जलन, सिर दर्द, पाचन संबधी समस्याएं, स्किन पर रैशेज, डायरिया आदि आम देखने को मिलते हैं। इन सभी समस्याओं से बचने के लिए लोगों को ठंडी चीजों का सेवन करना चाहिए। आज हम आपको ऐसी जड़ी-बूटियों के बारे में बताने जा रहे हैं जिसके सेवन से आप गर्मियों में होने वाली समस्याओं से बच सकते हैं।

1. पुदीना

PunjabKesari
पुदीना गर्मियों में सबसे ठंडी जड़ी-बूटियों में से एक है। इसमें मिन्थॉल होता है जिसमें कूलिंग इफेक्ट्स होते हैं जो शरीर को ठंडा रखने में मदद करते हैं। यह बड़ी आसानी से मिल भी जाता है। इसके सेवन से पसीने, जी मिचलाने और पाचन संबधी समस्याओं से राहत मिलती है।

2. गुलाब
शरीर को ठंडक पहुंचाने के लिए गुलाब भी बहुत फायदेमंद है। शरीर से जलन कम करने के साथ दिमाग को शांत रखने में भी मदद करता है। इसके सेवन से भी जी मिचलाने की समस्या नहीं होती। आप चाहे तो गर्मियों में गुलकंद या फिर इससे बनी ठंडाई का सेवन कर सकते हैं।

3. कैमोमाइल

PunjabKesari
गर्मियों में कैमोमाइल भी बहुत बढ़िया जड़ी-बूटी है। आप चाहे तो गर्मियों में इसकी चाय बना कर पी सकते हैं। कैमोमाइल शरीर को ठंडक देने के साथ अनिद्रा और तनाव की समस्या को दूर करती है। इसके अलावा यह पाचन तंत्र को भी स्वस्थ रखने में मदद करती है।

4. मंजिष्ठा
आयुर्वेद में इसे दवाई की तरह इस्तेमाल किया जाता है। गर्मियों में इसका सेवन भी सेहत के लिए लाभकारी है। यह शरीर से विषैले पदार्थ बाहर निकालने से साथ शरीर को ठंडा रखने में मदद करती है। 

 5. तुलसी

PunjabKesari
तुलसी में काफी औषधीय गुण पाए जाते हैं। इसलिए इसका सेवन करते ही रहना चाहिए। यह पाचन संबधी परेशानियों से छुटकारा दिलाने में मदद करती है। इसके सेवन से पेट दर्द से भी राहत मिलती है। 


 

फैशन, ब्यूटी या हैल्थ महिलाओं से जुड़ी हर जानकारी के लिए इंस्टाल करें NARI APP

Related News