03 MAYFRIDAY2024 7:55:23 PM
Nari

प्रैग्नेंसी में करें इन चीजों का सेवन, बच्चे का होगा संपूर्ण विकास

  • Updated: 29 Apr, 2018 03:54 PM
प्रैग्नेंसी में करें इन चीजों का सेवन, बच्चे का होगा संपूर्ण विकास

मां बनना हर औरत के लिए खुशी की बात है। मगर इस समय हर औरत को अपना खास ध्यान रखना पड़ता है। प्रैग्नेंसी में जो भी महिलाएं सोचती है, खाती है उसका सीधा असर बच्चे पर पड़ता है। प्रैग्नेंसी के दौरान मां का तनाव में रहना बच्चे के लिए हानिकारक साबित हो सकता है। इसके अलावा भी कई चीजों की कमी के कारण बच्चे के शरीर और दिमाग पर बुरा असर पड़ता है। बच्चे के संपूर्ण विकास के लिए अपनी डाइट में इन चीजों को जरूर शामिल करें। तो आइए जानते हैं उनके बारे में। 

 

1. हरी पत्तेदार सब्जियां
प्रैग्नेंसी में हर महिला को हरी पत्तेदार सब्जियां खानी चाहिए। इनको खाने से एक तो शरीर में खून की कमी नहीं होती। दूसरा बच्चे का संपूर्ण विकास भी होता है। पालक, सरसो का साग, मूली के पत्ते और मेथी के पत्तों को अपनी डाइट में जरूर शामिल करें। 

 

2. दूध 
इस अवस्था में दूध पीने से बच्चे और मां दोनों के शरीर में कैल्शियम की कमी नहीं होती। इससे हड्डियां मजबूत होती है। इसके साथ ही दूध पीने से बच्चे का शारीरिक और दिमागी दोनों तरह से विकास होता है। 

 

3. विटामिन सी
विटामिन की कमी से भी मां और बच्चे दोनों को नुकसान होता है। इसकी कमी होने पर बच्चे का शारीरिक और मानसिक विकास नहीं होता। 

 

4. ब्राउन राइस 
इस अवस्था में वैसे तो महिलाओं को हर तरह का भोजन खाना चाहिए। मगर ब्राउन राइस में मैग्नीशियम की प्रचुर मात्रा होती है जो बच्चे और मां दोनों के लिए अच्छा होता है।


 

फैशन, ब्यूटी या हैल्थ महिलाओं से जुड़ी हर जानकारी के लिए इंस्टाल करें NARI APP

Related News