25 APRTHURSDAY2024 5:51:51 PM
Nari

हाथों-पैरों की सूजन को कम करेंगे ये 4 Super Foods, आज ही करें डाइट में शामिल

  • Edited By neetu,
  • Updated: 06 Jan, 2021 01:15 PM
हाथों-पैरों की सूजन को कम करेंगे ये 4 Super Foods, आज ही करें डाइट में शामिल

सर्दियों में जहां ठंडी हवा में मजा आता है। वहीं बहुत से लोगों को हाथों व पैरों में सूजन की शिकायत होने लगती है। इसके कारण सूजन वाली जगह पर लाल रंग के निशान पड़ने के साथ दर्द व खुजली होती है। ऐसे में इससे बचने व कम करने के लिए बहुत सी चीजों को इस्तेमाल किया जाता है। मगर डाइट में भी कुछ चीजों को शामिल करने से इस परेशानी को दूर करने में मदद मिलती है। तो चलिए आज हम आपको 4 ऐसे सुपर फूड्स के बारे में बताते हैं, जिसे खाने से आप सूजन की इस परेशानी से जल्द ही राहत पा सकते हैं। 

1. ग्रीन-टी

ग्नीन-टी में एंटी-ऑक्सीडेंट, एंटी-बैक्टीरिया, एंटी-इंफ्लेमेटरी गुण होते हैं। ऐसे में इसके सेवन से सर्दियों में शरीर को गर्माहट मिलने के साथ हाथों-पैरों हुई सूजन की परेशानी से आराम मिलता है। साथ ही इम्यूनिटी बढ़ने के साथ हड्डियों में मजबूती आती है। ऐसे में खासतौर पर गठिया के रोगियों को इसका सेवन जरूर करना चाहिए।  

PunjabKesari

2, ब्रोकली

ब्रोकली में मौजूद एंटी-ऑक्सीडेंट्स शरीर में सूजन को कम करती है। इससे हाथों-पैरों पर हुई सूजन व इसके दर्द को कम करने में मदद मिलेगी। साथ ही दिल से जुड़ी बीमारियों व कैंसर का खतरा कम होकर शरीर एकदम फिट एंड फाइन रहेगा।

3, फैटी मछली

शरीर में सूजन को कम करने के लिए वसा से भरपूर मछलियों का सेवन करना फायदेमंद रहता है। इसके लिए सैल्मन, मैकेरल, सार्डिन, हेरिंग आदि को डाइट में शामिल करें। इनमें प्रोटीन और ओमेगा-3 फैटी एसिड अधिक होने से सूजन को कम करने में मदद करते हैं। इसके अलावा किडनी को स्वस्थ रखने के साथ दिल से जुड़ी बीमारियों के होने को कम करता है। साथ ही मेटाबोलिज्म बढ़ाने में मदद मिलती है। 

PunjabKesari

4. एवोकाडो

सेहत को दुरुस्त रखने के लिए एवोकाडो का सेवन करना बेस्ट ऑप्शन है। इसमें एंटी-ऑक्सीडेंट, एंटी-बैक्टीरियल, एंटी-वायरव आदि गुण होते हैं। ऐसे में इसे खाने से शरीर में सूजन कम होने के साथ इम्यूनिटी बढ़ने में मदद मिलती है। साथ ही शरीर में मौजूद खराब कोलेस्ट्रॉल कम करके गुड़ कोलेस्ट्रॉल को बढ़ाने में मदद करता है। इसके अलावा गठिया व अस्थमा मरीजों को इसे अपनी डाइट में जरूर शामिल करना चाहिए। 


अगर आपको हमारा आर्टिकल अच्छा लगा तो इसे लाइक, शेयर और कमेंट जरूर करें। 

Related News