29 APRMONDAY2024 11:02:49 AM
Nari

30 की उम्र के बाद मां बनने की रखती हैं इच्छा तो आजमाएं ये आसान टिप्स, जल्द मिलेगी Good News

  • Edited By Charanjeet Kaur,
  • Updated: 25 Jan, 2023 12:58 PM
30 की उम्र के बाद मां बनने की रखती हैं इच्छा तो आजमाएं ये आसान टिप्स, जल्द मिलेगी Good News

परिवार में किसी नए बच्चे के जन्म से ज्यादा खुशी कुछ और नहीं होती।  खासतौर पर माता-पिता के लिए तो बच्चे का आना ईश्वर की सबसे बड़ी कृपा होती है, लेकिन आज के समय में अधिकतर महिलाओं को प्रेग्नेंट होने में कई सारीदिक्कतों का सामना करना पड़ता है। खासतौर पर उन्हें, जो 30 की उम्र के बाद मां बनने का निर्णय लेती हैं।ऐसी समस्याएं बदले हुए लाइफस्टाइल और खानपानके कारण आ रही हैं। यहां हम आपको कुछ ऐसे आसान टिप्स  बता रहे हैं, जिससे आप जल्दी प्रेग्नेंट हो पाएंगी..

PunjabKesari

पीरियड्स पर नजर रखें

1. आप अपने पीरियड्स की पूरी डिटेल अपने पास रखें और इनमें हो रहे बदलावों की भी पूरी जानकारी एकत्र करें। जैसे, आपका पीरियड साइकिल कितने दिन का है, 27 दिन का या 29 दिन का। 

2. आपको पीरियड्स कितने दिन तक होते हैं, 3 दिन या 5 दिन या इससे कम और ज्यादा।
3. पीरियड्स के दौरान ब्लीडिंग कैसी होती है?
4. क्या क्लोटिंग (खून के थक्के आना) बहुत अधिक होती है?
5. पीरियड्स के दौरान क्रैंप्स आते हैं या नहीं। क्या हर बार एक ही तरह के लक्षण होते हैं? ये सभी बातें डॉक्टर से बातचीत के दौरान आपके बहुत काम आएंगी और डॉक्टर को आपकी पीरियड साइकिल समझने से लेकर आपकी हेल्थ से जुड़ी सभी जरूरी बातें समझने में सहायता मिलेगी।

PunjabKesari
ऑवल्यूशन के दिनों पर नजर रखें

आपके पीरियड्स जिस दिन खत्म होते हैं, उसके लिए 11 दिन बाद से आपकी ओवरी एग रिलीज करने लगती है।यह प्रकिया 11 से 21 दिन तक चलती है। यानी पीरियड्स पूरे होने के बीच का टाइम प्रेग्नेंट होने के लिहाज से सबसे सही समस्या होती है।

गर्भ में अंडा बनने की प्रक्रिया और ऑवल्यूशन के दिनों को आप इस तरह भी गिन सकती हैं कि आपके अगले पीरिड्स शुरू होने से 12 से 14 दिन पहले एग सबसे सही क्वालिटी में रिलीज होता है। यानी इन दिनों में शारीरिक संबंध बनाया है तो प्रेग्नेंसी की संभावना सौ प्रतिशत तक बढ़ जाती है।

PunjabKesari

पहचाने ऑव्लयूशन के लक्षण

यदि आप अपने शरीर के द्वारा दिए जा रहे संकेतों को पहचानकर यह जान लें कि प्नेग्नेंसी का यही सही समय है तो मां बनने की आपकी इच्छा जल्दी पूरी हो सकती है। ऑवल्यूशन के दौरान शरीर में ये लक्षण नजर आते हैं...

1. ब्रेस्ट काफी कोमल महसूस होने लगते हैं।
2. पेट के किसी एक साइड में बहुत हल्का-सा मीठा दर्द अनुभव हो सकता है।
3. पेट ब्लोट करने लगता है यानी कुछ बढ़ा हुआ और फूला हुआ अनुभव होता है।
4. हल्के निशान आने लगते हैं और निकलने वाले फ्लूइड का रंग और टेक्सचर हमेशा से थोड़ा अलग होता है, अधिक चिकना और लाइट।
5. स्वाद और गंध को लेकर आपकी संवेदनशीलता अधिक बढ़ जाती है। 

Related News