14 MAYTUESDAY2024 7:34:22 AM
Nari

बच्चों के लिए घर पर बनाएं Mango Smoothie, भूल जाएंगे बाहर की फ्रूटी का स्वाद

  • Edited By Charanjeet Kaur,
  • Updated: 22 Jul, 2023 11:37 AM
बच्चों के लिए घर पर बनाएं  Mango Smoothie, भूल जाएंगे बाहर की फ्रूटी का स्वाद

आम सब का फेवरेट फ्रूट है। इसे हर उम्र के लोग खाना पसंद करते हैं। आम में मौजूद विटामिन, मिनरल और एंटीऑक्सीडेंट सेहत के लिहाज से बहुत फायदेमंद है। लोग आम को काटकर खान पसंद करते हैं, वहीं कच्चे आम का पन्ना बनाते हैं। वहीं गर्मियों के मौसम में आम के मैंगो शेक भी बनाया जाता है। जो बच्चे आम खाने में आनाकानी करते हैं, उन्हें मैंगो को टेस्टी स्मूदी ट्राई करवाएं, वो फ्रूटी का स्वाद भूल जाएंगे। आइए हम आपक बताते हैं इसकी रेसिपी...

PunjabKesari

सामग्री

मैंगो (कटे हुए)- 2
दही- 2 कप
शहद- 3 बड़े चम्मच
इलायची पाउडर-1/2   छोटा चम्मच
रोज़मेरी- 2 टहनी
पानी- 1+1.5 कप
चिया सीड्स (भीगे हुए)- 4 बड़े चम्मच

विधि

1. एक ब्लेंडर में कटे हुए आम, शहद, इलायची पाउडर, बर्फ के टुकड़े, रोजमेरी की टहनी और पानी डालें।
2. इन सबकों एक स्मूद पेस्ट बनने तक ब्लेंड करें। 
3. आप अपनी स्मूदी को जैसे आप चाहें गाढ़ी या पतली थोड़ा या ज्यादा पानी मिलाकर अपने मुताबिक कर सकते हैं।
4. स्मूदी को  गिलास में डालें और ऊपर से भीगे हुए चिया सीड्स डालें।
5. ठंडी- ठंडी स्मूदी सर्व करें।
PunjabKesari

Related News