27 APRSATURDAY2024 8:50:42 PM
Nari

गर्मियों में पीएं चुकंदर का जूस, एक नहीं मिलेंगे अनेक फायदे

  • Edited By Vandana,
  • Updated: 18 Apr, 2022 04:24 PM
गर्मियों में पीएं चुकंदर का जूस, एक नहीं मिलेंगे अनेक फायदे

ज्यादातर लोग चुकंदर सलाद के रूप में खाना बहुत पसंद करते हैं। इसे काटकर और हल्का सा पकाकर भी खाने के साथ खाया जा सकता है और शायद आपको पता न हो, लेकिन इसका अचार भी बनता है। चुकंदर में आयरन, विटामिन और मिनरल्स भरपूर मात्रा में होते हैं, इसलिए इसका औषधीय उपयोग अधिक किया जाता है। चुकंदर का जूस बुजुर्गों के लिए भी बहुत फायदेमंद होता है। गर्मियों में चुकंदर के सेवन के बहुत से फायदे हैं. क्योंकि इसकी तासीर ठंडी होती है।

PunjabKesari

आज हम आपको बताएंगे कि गर्मियों में चुकंदर खाने के क्या फायदे हैं-

दिल के रोगों के लिए है फायदेमंद

नियमित रूप से चुकंदर का जूस पीने से दिल से जुड़े रोगों का खतरा कम होता है।इससे हार्ट अटैक, स्ट्रोक, ह्रदय की गति रुक जाना आदि रोगों से जुड़ी परेशानिया कम होती हैं। 

ब्लड प्रेशर को नियंत्रित रखे

हाई ब्लड प्रेशर से पीड़ित लोगों के लिए चुकंदर का जूस बहुत फायदेमंद है। रक्तचाप को कंट्रोल में रखने के लिए दिन में एक गिलास चुकंदर का जूस पीएं। 


कब्ज के रोग को दूर करने में सहायक


चुकंदर का सेवन पाचन स्वास्थ्य के लिए बहुत ही फायदेमंद है। इसमें फाइबर भरपूर मात्रा में होता है। यह पेट से संबंधित बीमारियों, जैसे कब्ज आदि के लिए बहुत लाभकारी होता है। 


डायबिटीज में लाभकारी 

डायबिटीज के मरीजों को चुकंदर का सेवन जरूर करना चाहिए। चुकंदर में एक एंटीऑक्सीडेंट होता है, जिसे अल्फा-लिपोइक एसिड कहा जाता है। ये तो आप जानते ही होंगे की खून में शुगर की मात्रा बढ़ जाने से डायबिटीज की बीमारी होती है और चुकंदर शरीर में यौगिक ग्लूकोज के स्तर को कम करने में मदद करता है। 

कैंसर से बचाव

ये फेफड़ों और स्किन कैंसर को शरीर में विकसित होने से रोक सकता है। गाजर और चुकंदर का जूस एक साथ मिलाकर पीने से शरीर में ब्लड कैंसर की आशंका को कम किया जा सकता है। 

कोलेस्ट्रॉल को करे नियंत्रित

शरीर में बनने वाले खराब कोलेस्ट्रॉल को एनडीएन कहा जाता है। यह रक्त धमनियों में जमा होकर गंभीर रूप में नुकसान पहुंचा सकता है। शरीर में इसकी मात्रा ज्यादा होने से हार्ट अटैक का खतरा भी बढ़ जाता है, इसलिए इसे नियंत्रित रखना जरूरी होता है। जिसके लिए चुकंदर का जूस बहुत सहायक होता है।

Related News