बॉलीवुड के सबसे रोमांटिक कपल दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह की शादी का दूसरा रिसेप्शन कल मुंबई के ग्रैंड हयात होटल में हुआ। यह रिसेप्शन रणवीर के पेरेंट्स अंजू और जगजीत सिंह भवनानी ने होस्ट किया गया, जिसमें परिवारवाले और करीबी दोस्त शामिल हुए।
रिसेप्शन में दीपिका और रणवीर मैचिंग आउटफिट में नजर आए।
दोनों ने व्हाइट और गोल्डन कॉबिनेशन वाली वेडिंग ड्रेस वियर की।
हैवी साड़ी में गॉर्जियस दिखी दीपिका
दीपिका ने आइवरी और गोल्ड चिकनकारी साड़ी वियर की थी, जिसे डिजाइनर जोड़ी अब्बू जानी संदीप खोसला ने डिजाइन किया।
हैवी गोल्ड व पर्ल नेकलेस, डायमंड ईयररिंग्स, रेड चूड़ा, मांग में सिंदूर से उन्होंने अपनी लुक को कंप्लीट किया।
व्हाइट शेरवानी में दिखें रणवीर
अपने अलग स्टाइल के लिए फेमस रणवीर सिंह बंदगला शेरवानी में दिखें। शेरवानी के साथ उन्होंने धोती स्टाइल पैंट्स वियर की थी।
उनका यह आउटफिट डिजाइनर रोहित बल ने डिजाइन किया था।
बेहद खुश दिखे दीपवीर
रिसेप्शन में दोनों ने एक पल के लिए भी एक-दूसरे का हाथ नहीं छोड़ा था।
वहीं रणवीर दीपिका के हाथों पर भी किस करते हुए दिखाई दिए।
व्हाइट फूलों से सजाया गया वेन्यू
दीपिका को फूल काफी पसंद है इसलिए रिसेप्शन वेन्यू को व्हाइट कलर के फूलों से सजाया गया था। लेक कोमो में शादी के दौरान भी डेकोरेशन में गुलाब और लिली के फूलों का इस्तेमाल किया गया था।
एक दिसंबर को मुंबई में होगी एक और रिसेप्शन
दीपिका-रणवीर का एक और रिसेप्शन 1 दिसंबर को मुंबई में आयोजित होगा, जिसमें बॉलीवुड की कई हस्तियां शामिल हो सकती है। यह रिसेप्शन भी होटल ग्रैंड हयात में ही होगा, जिसकी थीम ब्लैक रखी गई हैं।
लोगों को नहीं पसंद दीपवीर का लुक
सोशल मीडिया पर दीपवीर के रिसेप्शन की तस्वीरें काफी वायरल हो रही है। दीपवीर के फैन्स को उनका यह लुक बिल्कुल भी पसंद नहीं आया। दीपिका के हेयरस्टाइल पर लोगों ने कमेंट किया कहा, 'Please change your hairstyle deepika.'
एक यूजर ने कहा, 'Yeakkk too much ornaments'.
वहीं दूसरे यूजर ने कहा 'Bindi laga leti toh thoda achi lagti.'
रणवीर के आउटफिट्स पर भी यूजर का रिएक्शन नेगटिव ही रहा।
फैशन, ब्यूटी या हैल्थ महिलाओं से जुड़ी हर जानकारी के लिए इंस्टाल करें NARI APP