20 MAYMONDAY2024 10:19:16 AM
Nari

दूसरों की फूड क्रेविंग्स मिटने वाले जोमैटो के सीईओ Deepinder Goyal हुए फैट टू फिट, घटाया 15 किलो वजन

  • Edited By Charanjeet Kaur,
  • Updated: 02 Aug, 2023 01:09 PM
दूसरों की फूड क्रेविंग्स मिटने वाले जोमैटो के सीईओ Deepinder Goyal हुए फैट टू फिट, घटाया 15 किलो वजन

आज के समय में कई सारे लोग मोटापे से पीड़ित है। आपको ये जानकर हैरानी होगी की दे श की 5% आबादी को मोटापे की समस्या है, और इसकी वजह है खराब लाइफस्टाइल , लोग लगातार गलत तरीके के खान-पान के चलते मोटे हो रहे हैं। इन्हें सिर्फ आम आदमी ही नहीं बल्कि जोमैटो के सीईओ Deepinder Goyal का भी नाम आता है। एक वक्त में 87 किलो हुआ करता था, लेकिन अब उन्होंने इसे घटाकर 72 किलो कर लिया है।

PunjabKesari

उन्होंने हाल ही में अपनी फिटनेस जर्नी शेयर की और साथ में अपनी Physical appearances में आई चेंज की तस्वीरें भी। गोयल द्वारा दो फोटो शेयर किए गए हैं इसमें एक 2019 का है और दूसरा 2023 का है। इसी के साथ दोनों फोटो के नोट्स भी हैं जिसपर उनका वजन, कोलेस्ट्रॉल स्तर और शरीर में फैट आदि चीजें लिखी गई हैं। गोयल का कहना है आपका वजन साल 2019 में 87 किलो था, जिसको उन्होंने साल 2023 में 72 किलो कर लिया है। उनके शरीर में फैट का percentage और कोलेस्ट्रॉल की मात्रा भी अब काफी कम हो गई है।

PunjabKesari

कोविड में शुरु की थी फिटनेस जर्नी
 
गोयल  का कहना है कि साल 2029 में कोविड से कुछ महीने पहले उन्होंने अपने स्वास्थय को अपने काम के बराबर प्राथमिकता देना शुरू कर दिया था। फिजिकल एक्टिविटी में कुछ भी बहुत ज्यादा नहीं किया, बस निरंतरता को बनाए रखा। अब साल 2019 वर्सेज 2023 का रिजल्ट उन्होंने दुनिया के सामने रख दिया है। कैप्शन में अपनी फिटनेस जर्नी के बारे में बात करते हुए गोयल ने बताया कि कैसे उन्होंने 4 साल में 15 किलो वजन कम किया। मैंने अपने कार्ब इनटेक पर नजर रखना शुरू कर दिया, हेल्दी डाइट का पालन किया और अक्सर वर्कआउट किया।

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Deepinder Goyal (@deepigoyal)

फिजिकल के साथ मेंटल हेल्थ भी हुई बेहतर

उन्होंने अपने पोस्ट के लंबे से कैप्शन में लिखा  ‘मैंने कभी भी कुछ भी ज्यादा नहीं किया, लेकिन वीकेंड में कभी-कभी छोले भटूरे, बटर चिकन, गुलाब जामुन और अन्य मिठाइयां खाता था। लेकिन आम तौर पर अपने पुराने व्यवहार की तुलना में, मैंने लगातार हर हफ्ते अधिक हेल्दी आचरण फॉलो किया। मेरी निरंतरता के परिणामस्वरूप शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य में सुधार हुआ है।’  
 

Related News