27 APRSATURDAY2024 10:22:53 AM
Nari

सेहत ही नहीं त्वचा के लिए भी गुणकारी है दही, केवल 10 दिन आजमा कर देखें ये तरीके

  • Edited By Kirti,
  • Updated: 17 Jun, 2023 05:18 PM
सेहत ही नहीं त्वचा के लिए भी गुणकारी है दही, केवल 10 दिन आजमा कर देखें ये तरीके

त्वचा पर दही लगाने से कई सारी स्किन प्रॉब्लम से छुटकारा मिल सकता है। क्योंकि यह विटामिन डी के गुणों से भरपूर होता है। जो त्वचा से मृत कोशिकाओं को हटाने में मदद करता है और झुर्रियों के शुरुआती लक्षणों से लड़ता है। वैसे तो आपने त्वचा को निखारने के लिए बहुत से बाहरी प्रोडक्ट चेहरे पर अप्लाई किए होंगे। लेकिन क्या आपने कभी दही का उपयोग किया है। अगर नहीं किया तो बता दें कि त्वचा का रंग निखारने से लेकर उसके पोषण तक के लिए आप दही पर भरोसा कर सकती हैं। यहां तक कि ऐसा पाया गया है कि त्वचा से जुड़ी हर समस्या के लिए दही बेहद फायदेमंद साबित होता है। तो चलिए जानते है इसके लगाने से स्किन को क्या फायदे होते है। 

PunjabKesari

मुंहासों के लिए दही का इस्तेमाल

चेहरे पर कील या मुंहासों की शिकायत होने पर हम ब्यूटी ट्रीटमेंट का सहारा लेते है। जिसके लिए अच्छे खासे पैसे खर्च करने पड़ते हैं। इससे चेहरे पर जल्दी फर्क देखने को मिलता है, लेकिन हर किसी के लिए ऐसा कर पाना संभव नहीं है। इससे छुटकारा पाने के लिए आप 1 चम्मच दही में आधा नींबू का रस मिलाएं। इस सामग्री को कम से कम 20 मिनट तक अपने चेहरे पर लगाए। इसे 10 दिन तक लगाने से आपकी स्किन की कील व मुंहासों की समस्या जल्द दूर हो जाएगी। 

PunjabKesari

सनबर्न के लिए दही 

सनबर्न की समस्या को दूर करने के लिए आप सबसे पहले एक कटोरी में दही के साथ बेसन को अच्छे से मिक्स करें। इस मिश्रण को करीब 15 मिनट तक चेहरे पर अप्लाई करें और बाद में इसे पानी से साफ कर लें। इसके लगाने से एक तो टैनिंग दूर होगी दूसरा स्किन की लालिमा से भी आपको छुटकारा मिलेगा।

PunjabKesari

स्किन की रंगत पर निखार लाए दही

चेहरे पर निखार लाने के लिए एक कटोरी में 2 चम्मच दही के साथ 1 चुटकी और बेसन को मिलाए। इस पेस्ट को फिर अपने चेहरे पर सिर्फ 15 मिनट के लिए लगाएं। इसके बाद चेहरे को नॉर्मल पानी से धो लें। सप्ताह में दो से तीन बार इस मिश्रण को चेहरे पर लगाने से स्किन की रंगत में सुधार आएगा।

PunjabKesari


क्यों है दही फायदेमंद


दही में लैक्टिक एसिड के अलावा ज़िंक और कई मिनरल मौजूद होते हैं जो आपकी त्वचा के लिए काफी फायदेमंद होते हैं। ये सभी मिलकर आपको पिम्पल से लेकर दाग-धब्बों और झुर्रियों जैसी कई परेशानियों से छुटकारा दिलाते हैं।

 

 


 

 

Related News