05 APRSUNDAY2026 7:37:30 PM
Nari

गर्मियों के लिए परफेक्ट खीरे के छिलके का रायता, जानें बनाने का आसान तरीका

  • Edited By Monika,
  • Updated: 05 Apr, 2026 01:25 PM
गर्मियों के लिए परफेक्ट खीरे के छिलके का रायता, जानें बनाने का आसान तरीका

नारी डेस्क : गर्मियों में ठंडी और हल्की चीजें खाने का मन करता है, ऐसे में रायता हर घर की थाली का जरूरी हिस्सा बन जाता है। आमतौर पर लोग खीरे का गूदा इस्तेमाल करते हैं और छिलकों को फेंक देते हैं, लेकिन क्या आप जानते हैं कि खीरे के छिलके भी पोषण से भरपूर होते हैं? इनमें फाइबर और एंटीऑक्सीडेंट भरपूर मात्रा में होते हैं, जो शरीर को ठंडक और हाइड्रेशन देने में मदद करते हैं। ऐसे में खीरे के छिलकों से बना रायता स्वाद के साथ-साथ सेहत के लिए भी बेहद फायदेमंद होता है।

सामग्री

खीरे के छिलके – 1 कप
दही – 1 कप
जीरा पाउडर – 1/2 छोटा चम्मच
काला नमक – 1/2 छोटा चम्मच
नमक – स्वादानुसार
हरी मिर्च – 2
राई – 1/2 छोटा चम्मच
तेल – 2 छोटे चम्मच

PunjabKesari

बनाने की विधि

सबसे पहले खीरे को अच्छी तरह धो लें और उसके छिलकों को पतला-पतला काट लें।
एक कड़ाही में तेल गरम करें और उसमें राई डालकर तड़का लगाएं।
अब इसमें खीरे के छिलके डालकर 2 मिनट हल्का सा भून लें, ताकि उनका कच्चापन खत्म हो जाए।
एक बाउल में दही को अच्छे से फेंट लें।
इसमें ठंडे किए हुए छिलके डालें और अच्छे से मिक्स करें।
अब नमक, काला नमक, जीरा पाउडर और हरी मिर्च डालकर मिला लें।
ऊपर से हरा धनिया डालकर सजाएं और ठंडा-ठंडा सर्व करें।

PunjabKesari

क्यों है ये खास?

खीरे के छिलकों में मौजूद फाइबर पाचन को बेहतर बनाता है और शरीर को ठंडा रखने में मदद करता है। यह रायता गर्मियों में हेल्दी, टेस्टी और वेस्ट कम करने वाला शानदार विकल्प है।
 

Related News