30 APRTUESDAY2024 7:23:58 AM
Nari

टेस्टी Cheesy Garlic Bread का मजा

  • Updated: 24 Aug, 2017 12:22 PM
टेस्टी Cheesy Garlic Bread का मजा

रोजाना एक ही तरह का खाना खाकर आप बोर हो गए हैं तो कुछ चटपटा या चीजी बनाएं। आज हम आपको चीज़ी गार्लिक ब्रैड बनाना सिखाते हैं। यह इतनी टेस्टी होती है कि बड़ों के साथ-साथ बच्चे भी इसे मजे से खाते हैं। इसमें आप अपनी मनपसंद सब्जियां (शिमला मिर्च, गाजर) भी बारीक काट कर मिक्स कर सकते हैं। 
PunjabKesari
सामग्रीः
-1/2  कप बटर
-1/3  कप धनिया (बारीक कटा)
-1/2 शिमला मिर्च (बारीक कटी)
-1/3  कप हरा प्याज (बारीक कटा)
-1/2  कप चेद्दार पनीर  (cheddar cheese)
-1/2 कप ताजा मोजरैला चीज़ 
-5 से 7 लहसुन कलियों की पेस्ट 
-2 पीस बैगेट ब्रैड (baguette bread)

विधिः
1. बाऊल में बटर,धनिया, चीज, प्याज, प्याज, पनीर और लहसुन पेस्ट को अच्छे से मिक्स कर लें। 

2. बैगेट ब्रैड का एक पीस लें और लंबाई से आधा भाग में काट लें। ऐसा दूसरे ब्रैड पीस में भी कर लें। आप चाहे तो सिंपल ब्रैड का भी इस्तेमाल कर सकते हैं।

3. अब ब्रैड के चारों पीस पर मिक्सचर को अच्छे से लगाएं और  बेकिंग शीट पर रख दें।

4. 15 मिनट के लिए इन्हें बेक करें या जब तक ब्रैड गोल्डन ब्राऊन और चीज़ अच्छे से फूल ना जाए। 

5. टेस्टी चीज़ी गार्लिक ब्रैंड तैयार है।


 

Related News