01 MAYWEDNESDAY2024 8:00:17 PM
Nari

CBI ने साढ़े 10 घंटे तक की पूछताछ, जवाब देने में छूटे रिया के पसीने

  • Edited By Bhawna sharma,
  • Updated: 29 Aug, 2020 11:03 AM
CBI ने साढ़े 10 घंटे तक की पूछताछ, जवाब देने में छूटे रिया के पसीने

सुशांत मामले में बीते दिन उनकी गर्लफ्रेंड एक्ट्रेस रिया चक्रवर्ती को सीबीआई ने पूछताछ के लिए बुलाया था। रिया चक्रवर्ती से करीब साढ़े दस घंटे तक सीबीआई ने पूछताछ की। सुशांत के पिता ने रिया पर एक्टर को आत्महत्या के लिए उकसाने का आरोप लगाया है। जिसे देखते हुए सीबीआई मर्डर और सुसाइड दोनों ही एंगल से जांच कर रही है। 

PunjabKesari

रिया से पूछताछ के दौरान एसपी नूपुर प्रसाद ने कई तीखे सवाल पूछे। जिनका जवाब देने में रिया के पसीने तक छूट गए। तो चलिए एक नजर डालते हैं उन दस सवालों पर जो सीबीआई ने रिया से किए...

1. उन्हेें सुशांत की मौत की खबर कैसे मिली थी। 

2. जिस समय उन्हें एक्टर के निधन की खबर मिली तब वह कहां थी। 

3. निधन की खबर मिलने के बाद क्या वह सुशांत के घर गई थी। 

4. अगर उनके घर नहीं गई तो सुशांत के शव को कब और कहां देखा था। 

5. सुशांत का घर छोड़कर क्यों गई थी।

6. क्या किसी बात को लेकर सुशांत से झगड़ा हुआ था। 

7. घर छोड़ने के बाद सुशांत से बात की थी, अगर नहीं की तो क्यों। 

8. सुशांत का फोन नंबर ब्लाॅक क्यों किया था। 

9. क्या आपने सुशांत के परिवार से बात करने की कोशिश की थी।

10. यूरोप ट्रिप का खर्चा किसने किया और कितना हुआ। 

PunjabKesari

इसके अलावा सीबीआई ने सुशांत के बैंक अकाउंट को लेकर भी रिया से पूछताछ की। रिया के अलावा उनके भाई शौविक चक्रवर्ती से सीबीआई की दूसरी टीम ने पूछताछ की। वहीं सुशांत के नौकर दीपेश सावंत, नीरज सिंह, केशव, सैमुअल मिरांडा और सिद्धार्ठ पिठानी से भी पूछताछ की गई थी।

Related News