27 APRSATURDAY2024 1:50:08 PM
Nari

कैजुअल लुक में कहर ढाती हैं Anushka, यहां देखिए एक्ट्रेस की Unique Collection

  • Edited By palak,
  • Updated: 21 Jun, 2023 05:36 PM
कैजुअल लुक में कहर ढाती हैं Anushka, यहां देखिए एक्ट्रेस की Unique Collection

बॉलीवुड एक्ट्रेस अनुष्का शर्मा भी अपने यूनिक और दमदार फैशन के जरिए फैंस का दिल जीत लेती हैं। एक्ट्रेस कई बार एयरपोर्ट पर कैजुअल लुक में दिखती हैं लेकिन कैजुअल में भी अनुष्का एकदम गॉर्जियस दिखती हैं।  टी-शर्ट्स, ओवरसॉइज्ड शर्टस, पैंट, डेनिम्स में हमेशा अनुष्का ने एक ट्रेंड सेट किया है। सिर्फ एक बार नहीं कई बार अनुष्का कैजुअल में काफी गॉर्जियस दिखती हैं। तो चलिए डालते हैं एक्ट्रेस के कैजुअल लुक पर एक नजर..

अनुष्का का फेवरेट लुईस वॉइटन हैंडबेग 

अनुष्का अक्सर एयरपोर्ट लुक में भी एकदम कहर ढाती नजर आती हैं। खासकर जो चीजें एक्ट्रेस को पसंद होती हैं वो उनके पास जरुर दिखती हैं। इन्हीं में से एक लुईस वॉइटन का क्रॉस बॉडी बैग में नजर आई थी। आंखों पर चश्मा, ओवरसाइज्ड टी-शर्ट, ब्लू जीन्स, सॉक्स और स्नीकर्स के साथ एक्ट्रेस ने अपना ऑवरऑल लुक कंप्लीट किया था। 

PunjabKesari

इससे पहले अनुष्का पहले भी एक बार कैजुअल लुक में नजर आई थी जहां उन्होंने अपना फेवरेट लुईस वॉइटन का स्लींग बैग कैरी किया था। ब्राउन जैकेट, ब्लैक जीन्स, आंखों पर चश्मा और बालों में बन बनाकर एक्ट्रेस ने अपना ऑवरऑल लुक कंप्लीट किया था। 

PunjabKesari

अनुष्का की इस क्रॉस बैग की कीमत जिसकी कीमत $2130 रु बता गई थी वहीं रुपयों के अनुसार, एक्ट्रेस के द्वारा लिया गया ये बैग 1.5 लाख का था।  

PunjabKesari

अनुष्का अक्सर अपने लुक्स के साथ फैंस से सुर्खियां बटौरती ही रहती हैं। 

Related News