04 MAYSATURDAY2024 2:19:19 PM
Nari

नकली डिजाइनर बैग के साथ विदेश यात्रा करनी पड़ सकती है भारी! खानी पड़ेगी जेल की हवा

  • Edited By Charanjeet Kaur,
  • Updated: 02 Nov, 2023 11:10 AM
नकली डिजाइनर बैग के साथ विदेश यात्रा करनी पड़ सकती है भारी! खानी पड़ेगी जेल की हवा

सारी महिलाओं को डिज़ाइनर बैग बहुत पसंद होते हैं। लेकिन फिर सारे असली डिजाइनर बैग खरीद भी तो नहीं सकते हैं, क्योंकि इनकी कीमतें आसमान छू रही होती हैं। वहीं अपने शौक को पूरा करने के लिए  कई लोग नकली डिजाइनर बैग भी खरीद लेते हैं, ये देखने में तो महंगे branded लगते हैं लेकिन होते सस्ते हैं। लेकिन इन्हें लेकर ट्रेवल करना खतरे से खाली नहीं है। दरअसल आपको पुलिस अधिकारियों से दो- चार होना पड़ सकता है। खासकर counterfeit goods पर नकेल कसने वाली अधिकारी इस जुर्म में आप पर जुर्माना ठोक सकते हैं। बता दें किसी रेप्लिका फैक्टी या स्ट्रीट स्टोर से खरीदे गए नकली डिजाइनर बैग पहनने से यात्रियों और खरीदारों दोनों पर भी असर पड़ सकता है। आइए आपको बताते हैं इसके बारे में...
PunjabKesari

नकली डिजाइनर बैग को लेकर अधिकारी हुए अलर्ट

अटलांटा, जॉर्जिया में हर्ट्सफील्ड- जैक्सन अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे ने हाल ही में नकली माल पर कार्रवाई की सूचना दी।  Customs & Border Patrol personnel ने यात्रियों को नकली सामान के साथ ट्रेवल करने के खतरे के बारे में बताया है। यात्रियों में से एक को पता चला की जो सिगरेट वो खरीद रहे थे, उसमें घातक या हानिकारक तत्व और किसी के lawn की घास है। अधिकारियों ने यात्रियों को ये चेतावनी दी कि इन नकली सामानों को ले जाने पर सामान जब्त किया जा सकता है। वहीं अगर सीमा शुल्क विभाग (Customs ) आपको नकली डिजाइनर बैग कैरी करते हुए पाता है, तो वो इसे ले लेंगे। इस चीज से कोआ फर्क नहीं पड़ता है कि आपने इसे कैसे, कब और कहां से खरीदा, वे नकली सामान का स्वागत नहीं करते हैं।

PunjabKesari

हालाँकि यह अमेरिका में ज़ब्ती की पहली घटना थी, फ़्रांस ने पहले ही नकली उत्पादों पर प्रतिबंध लगाने के लिए ये कानून लागू कर दिया है।बता दें ज्यादाकर लक्ज़री हैंडबैग ब्रांड फ़्रेंच हैं, इसलिए इसमें कोई आश्चर्य की बात नहीं है कि फ़्रांस इन नियमों को लागू करने वाला पहला देश था।

उन्होंने लोगों को चेतावनी देने के लिए पूरे पेरिस के हवाई अड्डों पर संकेत लगाए कि नकली सामान/ हैंडबैग  ले जाना या खरीदना अपराध है। इस कानून का उल्लंघन करने वाले को €300,000 के जुर्माने के साथ तीन साल की जेल होगी। फ़्रांस में सीमा शुल्क अधिकारियों को नकली उत्पादों को पहचानने के लिए भी ट्रेन किया गया है।

PunjabKesari

लेकिन फ़्रांस एकमात्र ऐसा देश नहीं है जो नकली वस्तुओं को ख़त्म करने की कोशिश कर रहा है। इसी तरह की चेतावनियाँ रोमन हवाई अड्डे पर भी पोस्ट की गई हैं। कांच के बक्सों में सीमा शुल्क अधिकारियों द्वारा जब्त किए गए नकली डिजाइनर सामान थे।
 

Related News