20 APRSATURDAY2024 12:06:33 PM
Nari

आने वाले नए साल से पहले घर ले आएं इनमें से कोई एक चीज, सालभर बनी रहेगी बरकत

  • Edited By neetu,
  • Updated: 23 Dec, 2021 10:52 AM
आने वाले नए साल से पहले घर ले आएं इनमें से कोई एक चीज, सालभर बनी रहेगी बरकत

साल 2021 में भी हर किसी को जीवन में अन्न व धन संबंधी कई समस्याओं का सामना करना पड़ा। ऐसे में हर कोई नया साल आने का बेसब्री से इंतजार कर रहा है। साथ ही सभी कामना करते हैं कि आने वाला नया साल अपने साथ सुख-समृद्धि व खुशहाली लेकर आए। वास्तु अनुसार, नया साल शुरू होने से पहले घर में कुछ चीजें लाना बेहद शुभ माना जाता है। मान्यता है कि इससे सालभर घर में बरकत व खुशहाली बनी रहती है। चलिए जानते हैं इन चीजों के बारे में...

तुलसी या मनी प्लांट का पौधा

तुलसी और मनी प्लांट का पौधा बेहद शुभ माना जाता है। इसके घर पर लगाने से सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है। घर में सुख- समृद्धि व खुशहाली का वास होता है। ऐसे में अगर आपके घर पर ये पौधे नहीं हैं तो नए साल से पहले इसे घर पर जरूर लगाएं।

PunjabKesari

Pc: Patrika.com

मोरपंख

वास्तु अनुसार, मोरपंख घर में सुख-समृद्धि लेकर आता है। इसके साथ ही यह भगवान श्रीकृष्ण की प्रिय चीजों में से एक है। ऐसे में 1 से 3 मोरपंख लेकर इसे भगवान श्रीकृष्ण के माथे पर लगाएं। इसके अलावा घर की दीवार पर लगाएं।

गोमती चक्र

घर पर गोमती चक्र रखना शुभ माना जाता है। मान्यता है कि इससे माता लक्ष्मी प्रसन्न होती है। इसके लिए 11 गोमती चक्र को पीले कपड़े में लपेटकर तिजोरी, अलमारी व धन रखने की जगह पर रख दें। मान्यता है कि इससे सारा साल बरकत बनी रहती है।

PunjabKesari

pc: freepik

लाफिंग बुद्धा

चीनी वास्तु शास्त्र में लाफिंग बुद्धा का बेहद महत्व है। इसकी मूर्ति घर पर रखने से घर में सुख-समृद्धि, खुशहाली व बरकत बनी रहती है। इसे रखने के लिए घर की उत्तर-पूर्व दिशा शुभ मानी जाती है।

दक्षिणावर्ती शंख

नए साल से पहले घर के मंदिर में दक्षिणावर्ती और मोती शंख रखें। फिर इसकी पूजा करके इसे अलमारी या तिजोरी में रख दें। कहा जाता है कि इससे जीवन में धन संबंधी समस्याएं दूर होकर घर में अन्न की बरकत बनी रहती है।

 

Related News