11 MAYSATURDAY2024 9:37:19 PM
Nari

साल 2023 में लाइमलाइट में रही बी-टाउन की ये शादियां, किसी ने बचाया तो किसी ने पानी की तरह बहाया पैसा

  • Edited By Bhawna sharma,
  • Updated: 01 Jan, 2024 03:54 PM
साल 2023 में लाइमलाइट में रही बी-टाउन की ये शादियां, किसी ने बचाया तो किसी ने पानी की तरह बहाया पैसा

साल 2023 अब खत्म होने को है और इस साल कई बॉलीवुड स्टार्स शादी के बंधन में बंधे। कुछ स्टार्स तो ऐसे है जिनकी शादी पूरा साल चर्चा में रही। वही,  इनमें से कुछ स्टार्स ने तो अपनी शादी धूमधाम से मनाई तो किसी ने भनक तक नहीं लगने दी। चलिए आपको दिखाते है कि इस साल कौन से स्टार्स शादी के बंधन में बंधे। 

कियारा आडवाणी-सिद्धार्थ मल्होत्रा 

सिद्धार्थ मल्होत्रा और कियारा आडवाणी 7 फरवरी 2023 को शादी के बंधन में बंधे। दोनों काफी समय से रिलेशनशिप में रहे। फिल्म 'शेरशाह' से कियारा और सिड की लव स्टोरी शुरू हुई थी। 

PunjabKesari

 

परिणीति चोपड़ा- राघव चड्ढा 

24 सितंबर को परिणीति चोपड़ा ने 'आप' नेता राघव चड्ढा को अपना जीवनसाथी बनाया। दोनों काफी लंबे समय से साथ थे जिसकी भनक तक किसी को लगने नहीं दी। 

 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Nari (@nari.kesari1)

 

अथिया शेट्टी-के एल राहुल 

सुनील शेट्टी की बेटी अथिया शेट्टी ने 23 जनवरी को क्रिकेटर केएल राहुल के साथ सात फेरे लिए। आथिया की शादी की तस्वीरें सोशल मीडिया जमकर वायरल हुई थी। 

PunjabKesari

 

स्वरा भास्कर-फहाद अहमद 

स्वरा भास्कर ने राजनेता फहाद अहमद के साथ 16 फरवरी को शादी को शादी की। यही नहीं इसी साल यह कपल पेरेंट्स भी बन गया। 23 सितंबर को स्वरा ने अपनी राजकुमारी राबिया को जन्म दिया। इनकी शादी और गुड़न्यूज दोनों ही सुर्खियों में रहे। 

PunjabKesari

करण देओल-द्रिशा आचार्य 

सनी देओल के बेटे करण ने 18 जून को अपनी लॉन्ग टाइम गर्लफ्रेंड द्रिशा आचार्य से शादी कर ली। 

PunjabKesari

रणदीप हुड्डा-लिन लैशराम 

एक्टर रणदीप हुड्डा ने अपनी लॉन्ग टाइम गर्लफ्रेंड और एक्ट्रेस लिन लैशराम के साथ 29 नवंबर को मणिपुर में पारंपरिक रीति रिवाजों के साथ शादी की थी। ये दोनों काफी लंबे समय से डेटिंग कर रहे थे। दोनों ने ही काफी सिंपल और खूबसूरत तरीके से ट्रेडिशनल रिवाज के साथ शादी की. 

 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Nari (@nari.kesari1)

 

मसाबा गुप्ता-सत्यदीप मिश्रा 

फैशन डिजाइनर और एक्ट्रेस मसाबा गुप्ता ने सत्यदीप मिश्रा से 27 जनवरी को कोर्ट मैरिज की थी। सीक्रेट वेडिंग में सिर्फ परिवार वाले ही शामिल थे। 

PunjabKesari

 

सोनाली सहगल- आशीष सजनानी 

सोनाली सहगल 7 जून को अपने लॉन्ग टाइम बिजनेसमैन बॉयफ्रेंड आशीष सजनानी के साथ शादी के बंधन में बंध गई। इस शादी को काफी प्राइवेट रखा गया था। जहां उनके करीबी दोस्त और परिवार ही मौजूद था। 

PunjabKesari

Related News