27 APRSATURDAY2024 8:04:28 AM
Nari

तालियों के शोर के बीच इन नेत्रहीन लड़कियों ने किया Ramp Walk, देखती रह गई दुनिया

  • Edited By palak,
  • Updated: 20 Dec, 2022 04:51 PM
तालियों के शोर के बीच इन नेत्रहीन लड़कियों ने किया Ramp Walk, देखती रह गई दुनिया

बुलंद हौंसले और कड़ी मेहनत के साथ आप कोई भी काम कर सकते हैं यह बात गुजरात में गई इन दिव्यांग लड़कियों ने साबित की है। गुजरात में एक फैशन शो आयोजित किया गया था यहां पर दिव्यांग लड़कियों ने रैंप पर उतरकर बाकी लड़कियों के लिए एक मिसाल कायम की है। आपको बता दें कि यह फैशन शो इंस्टीट्यूट ऑफ फैशन एंड जूलरी के द्वारा आयोजित किया गया था। इस रैंप वॉक में नेत्रहीन लड़कियों ने गाउन पहनकर बड़ी ही खूबसूरती के साथ रैंप पर वॉक किया था। 

हफ्तों तक किया था अभ्यास 

रैंप पर लड़कियों के साथ कुछ लड़के भी आधे रास्ते तक गए थे, जिसके बाद लड़कियों ने दर्शकों की तालियों के शोर के बीच में अकेले सभी के बीच कदम रखा। रैंप के लिए उन्होंने विंटेज वेस्टर्न लुक ट्राई किया और लाइट मेकअक के साथ अपना लुक कंप्लीट किया। गाउन पहनकर नेत्रहीन लड़कियों ने रैंप पर अपना जलवा बिखेरा। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो नेत्रहीन लड़कियों ने शो में आने से कई हफ्ते पहले तक अभ्यास किया था। 

 

'हमें  एहसास हुआ कि हमने अच्छा काम किया है'

नेत्रहीन लड़कियों ने मीडिया से बात करते हुए कहा कि - शो से पहले हम करीबन दो हफ्ते तक प्रैक्टिस कर रहे थे। वहीं एक ने बताया कि - 'जब हमने दर्शकों से तालियां सुनी तो हमें एहसास हुआ कि हमने अच्छा काम किया है और रोमांचित महसूस किया।' 

 

'बहुत सी बातें सीख ली जल्दी' 

फैशन शो के निदेशक और शो के आयोजक रैंप पर लड़कियों के प्रदर्शन से काफी प्रभावित हुए और नेत्रहीन लड़कियों की परफॉर्मेंस देखकर काफी पॉजिटिव भी दिखे। मीडिया से बातचीत के दौरान शो के निदेशक ने कहा कि - 'यह लड़कियां बहुत ही मेहनत कर रही हैंऔर उन्होंने रैंप पर काफी अच्छा काम भी किया है। शुरुआत में उनके लिए यह थोड़ा मुश्किल था, लेकिन उन्होंने काफी जल्दी सब कुछ सीख लिया।' 

PunjabKesari


 

Related News