03 MAYFRIDAY2024 3:05:11 AM
Nari

दुनिया को अलविदा कह गई अरबपति पंखुड़ी श्रीवास्तव,  छोटी उम्र में लिखी थी कामयाबी की दास्तां

  • Edited By vasudha,
  • Updated: 29 Dec, 2021 09:50 AM
दुनिया को अलविदा कह गई अरबपति पंखुड़ी श्रीवास्तव,  छोटी उम्र में लिखी थी कामयाबी की दास्तां

वक्त कब क्या रंग दिखाए हम नहीं जानते। जिंदगी का एक पल का भरोसा नहीं, यह एक बार फिर सच साबित हो गया है। पंखुरी श्रीवास्तव की मौत इसका सबसे बड़ा उदाहरण है। सोशल कम्युनिटी प्लेटफॉर्म ‘पंखुड़ी’ और होम रेंटल स्टार्टअप ‘ग्रैबहाउस’ जैसी स्टार्टअप की फाउंडर पंखुड़ी श्रीवास्तव के निधन की खबर ने सभी को सदमें में डाल दिया है।

PunjabKesari

हार्ट अटैक से हुई मौत 

पंखुड़ी ने महज 32 साल की उम्र में दुनिया को अलविदा कह दिया। उनके यूं अचानक चले जाने से हर कोई  हैरान है। उनकी मौत की वजह कार्डियक अरेस्ट बताई जा रही है।‘पंखुड़ी’ के आधिकारिक ट्विटर हैंडल ने यह दुखद खबर सांझा करते हुए लिखा- 24 दिसंबर को अचानक हार्ट अटैक आने से हमारी कंपनी की सीईओ पंखुड़ी श्रीवास्तव का निधन हो गया। 

PunjabKesari
झांसी की रहने वाली थी पंखुड़ी

उत्तर प्रदेश के एक छोटे से शहर झांसी की रहने वाली पंखुड़ी ने महिलाओं पर केंद्रित सोशल वेंचर 'Pankhuri' और होम रेंटल स्टार्टअप Grabhouse की स्थापना की थी। 25 साल की उम्र में वह जब  झांसी से मुंबई पहुंचीं तो उन्हें रेंट पर फ्लैट लेने के लिए कई मुश्किलों का सामना करना पड़ा। इसी दौरान उनके दिमाग में आइडिया आया कि क्यों न ऐसी कंपनी शुरू करें, जिससे लोगों को घर ढूंढने में इतनी जद्दोजहद न उठानी पड़े।

PunjabKesari

कंपनी का सालाना टर्नओवर था 720 करोड़

इसके बाद उन्होंने 20 हजार रुपए की लागत से ग्रैबहाउस की शुरुआत की। बाद में इसक कंपनी का सालाना टर्नओवर 720 करोड़ रुपए से ऊपर पहुंच गया। बाद में उन्होंने अपनी ये कंपनी Quikr को बेच दी।  इसके बाद उन्होंने ‘पंखुड़ी’ की शुरुआत की थी। उनकी अभी पिछले साल ही शादी हुई थी और उन्होंने 2 दिसंबर को ही अपनी शादी की पहली सालगिरह मनाई थी। 

PunjabKesari

बिजनेस जगत हैरान

पंखुड़ी के निधन पर कलारी कैपिटल की फाउंडर वाणी कोला, इंडिया कोशंट के फाउंडर आनंद लुनिया, सर्ज इत्यादि ने ट्वीट कर दुख जताया है। Sequoia Capital India के मैनेजिंग डायरेक्टर शैलेंद्र सिंह ने ट्विटर पर लिखा- पंखुड़ी के पास ढेर सारे आइडिया थे, इनसाइट था, वो क्रिएटिविटी और जोश से भरी होती थी। हम उनके इस तरह जाने को अभी भी प्रोसेस करने की कोशिश कर रहें हैं। 

Related News