24 FEBTUESDAY2026 3:59:04 PM
Nari

आज के दिन श्रीदेवी ने दुनिया को कहा था अलविदा, दुल्हन की तरह सजकर निकली थीं अंतिम सफर पर

  • Edited By vasudha,
  • Updated: 24 Feb, 2026 02:09 PM
आज के दिन श्रीदेवी ने दुनिया को कहा था अलविदा, दुल्हन की तरह सजकर निकली थीं अंतिम सफर पर

नारी डेस्क: बॉलीवुड में श्रीदेवी का नाम एक ऐसी स्टार अभिनेत्री के रूप में लिया जाता है जिन्होंने अपने दमदार अभिनय और दिलकश अदाओं से दर्शकों के दिल में अपनी खास पहचान बनाई। श्रीदेवी ने अपने तीन दशक लंबे सिने करियर में लगभग 200 फिल्मों में काम किया। आज के दिन उन्होंने दुनिया को अलविदा कहा था।  भले ही श्रीदेवी को खोए कई साल हो गए हैं, लेकिन उनकी विरासत और आकर्षण आज भी उनके लाखों प्रशंसकों के दिलों में ज़िंदा है।

PunjabKesari
बॉलीवुड की चांदनी के चले जाने से लाखों फैंस का दिल टूट गया था। उनके अंतिम झलक पाने के लिए लोगों का हुजूम उमड़ पड़ा था। श्रीदेवी के अंतिम सफर पर उनकी  हर इच्छा का ख्याल रखा गया था।  सुर्ख साड़ी और पूरे श्रृंगार के साथ श्रीदेवी का पार्थिव शरीर निकला तो हर किसी की आंखें नम थी। सुपरस्टार एक्ट्रेस का आखिरी बार मेकअप  रानी मुखर्जी के मेकअप आर्टिस्ट राजेश पाटिल ने किया था, वह उनकी जिंदगी का सबसे इमोशनल या सबसे मुश्किल लम्हा रहा था। 

PunjabKesari
रानी मुखर्जी राजेश को इस काम के लिए गाइड कर रही थीं। राजेश ने एक इंटरव्यू में बताया था कि-  "ऐसा लग ही नहीं रहा था कि श्रीदेवी नहीं रहीं। मैं रोते-रोते उनका मेकअप कर रहा था और ऐसा लग रहा था कि वो अभी बोल पड़ेंगीं कि राजेश ऐसे नहीं वैसे करो। वो अपने मेकअप को लेकर बहुत अलर्ट रहती थीं। उनके चेहरे पर क्या अच्छा लगेगा, ये उन्हें बखूबी पता था। ये मेरी लाइफ का इमोशनल मोमेंट था जो ताउम्र मुझे याद रहेगा"। श्रीदेवी अपनी बिंदी और आईब्रो का काफी ध्यान रखती थीं, इसलिए उस वक्त उनकी पसंदीदा सिंदूरी बिंदी और लाल लिपस्टिक लगाई थी। बताया जाता है कि अनिल कपूर की पत्नी सुनीता और रानी मुखर्जी ने उनकी पसंदीदा लाल साड़ी और श्रीदेवी की पर्सनल ज्वैलरी कलेक्शन में से ज्वैलरी निकालकर पहनाई थी। 

PunjabKesari
एक  रिपोर्ट के अनुसार श्रीदेवी को पतली, युवा और आकर्षक दिखने के लिए लगभग 29 प्लास्टिक सर्जरीज़ करवाई थीं जैसे लिपोसक्शन, कई राइनोप्लास्टी, लिप ऑगमेंटेशन, बोटॉक्स, फीलर्स, ब्रेस्ट लिफ्ट और इम्प्लांट्स शामिल थी।  उनकी अचानक हुई मौत का जिम्मेदार भी इन सर्जरी को ठहरया गया था, हालांकि एक कोस्मेटिक सर्जन ने  स्पष्ट किया था कि केवल सर्जरीज को श्रीदेवी की मौत का कारण नहीं माना जा सकता। उनका कहना था कि खूबसूरती का दबाव और मानसिक तनाव भी मुख्य कारक थे।


 

Related News