03 MAYFRIDAY2024 11:23:14 AM
Nari

बाइकिंग का शौंक रखते हैं तो इन जगहों पर लें मजा

  • Updated: 09 Mar, 2017 06:49 PM
बाइकिंग का शौंक रखते हैं तो इन जगहों पर लें मजा

ट्रैवलिंगः लडकियों से ज्यादा लड़के घूमने फिरने के शौकिन होते हैं। बाइकिंग की बात करें तो लड़के इसके दीवाने होते हैं। भारत में तो रोड ट्रिंप बाइक राइडिंग के लिए बहुत अच्छी जगह हैं। इस एडवेंचर का मजा लेने के लिए लोग पहाडी और एडवेंचर जगहो को ढूढते हैं। आज हम आपको कुछ ऐसी ही जगहोेें के बारे में बता रहे हैं जो वाइक राइडिंग के लिए बेहद खास हैं। 

1.मनाली-लेह लद्दाख 
यह बहुत खूबसूरत और एडवेंचर प्लेस है। बाइक चलाने के लिए यहां पर खतरनाक रास्तों से गुजरना पड़ता है। इस जगह पर घूमने के लिए कम से कम 15 दिन लगते हैं। 
मनाली और लेह घाटी का नजारा बहुत खूबसूरत है। बाइक चलाने में दिलचस्पी नहीं हैं तो यहां न जाना ही आपके लिए बेहतर है।  

2. शिमला- स्पीती घाटी
शिमला की सड़के बाइक चलाने के लिए बहुत अच्छी हैं। शिमला से होते हुए हिमाचल प्रदेश की स्पीती वैली के रास्ते पर बहुत से खूबसूरत नजारे हैं।  यहां पर कन्नौर, कल्पा,काजा जैसी जगहोें से होते हुए वैली तक पहुंचा जा सकता है।  

3. केरल-तामिलनाडू
साउथ इंडिया में बाइक रूट के लिए केरल-तामिलनाडू के पोलाची और चालकुडी बहुत अच्छे रूट हैं। यह इलाका बहुत ठंडा है। यहां पर आप बाइकिंग  के साथी कुदरती नजारों का भी मजा ले सकते हैं। 

4. दार्जिलिंग-सिक्किम
बाइक पर सिक्किम से होते हुए दार्जिलिंग का सफर बहुत खास है। यहां पर  Kalimpong का सफर बिल्कुल भी मिस न  करें। यहां आप हर तरह का रंग देख सकते हैं। 

5. गुवाहाटी - खासी पहाड़ी
इस जगह पर बाइकिंग करते समय ध्यान रखें। यह बारिश के कारण हमेशा गिली रहती है।जिस पर स्लिप होने का भी खतरा रहता है। बारिश के दौरान आप यहां न घूमें तो अच्छा होगा।

Related News