30 APRTUESDAY2024 9:35:50 AM
Nari

भारत में हनीमून के लिए बैस्ट हैं ये Places

  • Updated: 26 Jul, 2017 05:22 PM
भारत में हनीमून के लिए बैस्ट हैं ये Places

भारत बहुत खूबसूरत देश है, यहां पर दुनिया भर से लोग घूमने के लिए आते हैं। पहाडों की कुदरती खूबसूरती का नजारा और महान संस्कृति को करीब से देखने का मजा ही अलग है। यहां पर हर राज्य की अपनी अलग पहचान हैं। कुछ लोग घूमने के लिए विदेश जाना पसंद करते हैं लेकिन हनीमून मनाने के लिए अपने देश में भी एक से बढकर एक खूबसूरत जगहें हैं। जहां पर कम खर्च में आप अपने पार्टनर के साथ उम्र भर की यादों को हमेशा के लिए यादगार बना सकते हैं। 

1. गुलमर्ग

PunjabKesari

इस जगह को जन्नत कहना गलत नहीं होगा। यहां की कुदरती खूबसूरती हर किसी की मन मोह लेती है। हर तरफ ऊंचे-ऊंचे पहाड और हरियाली कभी न भूलने वाला नजारा है। 

2. अलमोड़ा

PunjabKesari
यह जगह बहुत शांत है। पार्टनर के साथ यहां पर आप खूब एज्वाय कर सकते हैं। नैनीताल से कुछ ही दूरी पर स्थित यह हिल स्टेशन पहाड़ों की खूबसूरती के लिए जाना जाता है लेकिन यहां पर बहुत कम लोग जाते हैं। 

3. खजुराहो

PunjabKesari
यह जगह 6 वर्ग किलोमीटर में फैली है और यहां 20 अलग-अलग मंदिर है। आप अपने पार्टनर के साथ इस जगह पर घूम सकते हैं। आपको यहां पर बहुत तरह की आकृतियां देखने को मिल जाएंगी। 

4. पोंडिचेरी
यहां घूमकर आप फ्रांस का नजारा महसूस करेंगे। इस खूबसूरत जगह को पुर्तगालियों ने बसाया था। इस शहर की खूबसूरती हमेशा से ऐसी ही बनी हुई है। 

5. सवाई माधोपुर 

PunjabKesari
एक ही जगह पर मंदिर,गार्डन,जंगल और किले देखना चाहते हैं तो यह जगह आपके लिए बैस्ट है। रणथम्बोर का यह शहर घूमने के लिए हर तरह से बैस्ट है। राजा माधोसिंह के नाम पर पड़ा इस शहर का नाम ट्रैवलिंग के लिए बढ़िया है। 

Related News