24 APRWEDNESDAY2024 3:25:52 PM
Nari

इन लड़कों से कन्या लड़कियों की पटती हैं खूब, डेट करने का ना छोड़े एक भी मौका!

  • Edited By neetu,
  • Updated: 12 Sep, 2020 12:15 PM
इन लड़कों से कन्या लड़कियों की पटती हैं खूब, डेट करने का ना छोड़े एक भी मौका!

शादी को लेकर हर किसी के मन में अलग-अलग विचार होते हैं। ऐसे में हर कोई ऐसे पार्टनर की तलाश में होता है, जो उन्हें अच्छे से समझने के साथ खुश रखें। तभी वैवाहिक जीवन सुखमय बीत सकता है। इसी के चलते हिंदू धर्म में शादी से पहले लड़का- लड़की की कुंडली व राशि मिलाकर उनके गुण देखे जाते हैं। इससे कुछ हद तक पता लगाया जाता है कि शादी के बाद दोनों की आपस में पटेगी या नहीं। तो आइए आज हम कन्या राशि की लड़कियों के वैवाहिक जीवन के बारे में बात करते हुए बताते हैं कि उनके लिए किस राशि का पार्टनर एकदम परफेक्ट रहेगा...

nari,PunjabKesari

जब दोनों कन्या राशि के हो

अगर दोनों ही एक यानी कन्या राशि के होंगें तो इनके स्वभाव, रूचि, पसंद व नापसंद में काफी हद तक समानता होगी। ऐसे में इनकी जोड़ी एक सफल जोड़ी कहलाएगी।

लड़की कन्‍या राशि लड़का वृष राशि 

वृषभ राशि के लड़के अट्रैक्टिव होने के कारण कन्या राशि की लड़कियों को जल्दी ही पसंद आ जाते हैं। बात अगर कन्या राशि की लड़कियों की करें तो ये थोड़ी चंचल होती है, वहीं वृषभ राशि के लड़के स्वभाव से थोड़े गंभीर होने से दोनों में अच्छा तालमेल बनता है। ऐसे में इनका वैवाहिक जीवन सुखमय व रोमांस से भरा रहेगा। 

लड़की कन्‍या राशि लड़का मिथुन राशि 

जहां कन्या राशि की लड़कियां अपने ज्ञान से किसी पर भी आसानी से अपना प्रभाव डालती है, वहीं मिथुन राशि के लड़के अपनी समझदारी से सामने वालों को अच्छे से समझने के साथ तालमेल बनाने में सक्षम होते हैं। ऐसे में इन दोनों राशियों के जातकों की आपस में खूब पटती है। मगर कन्या राशि की लड़कियां किसी भी बात पर जल्दी एकमत न होने और मिथुन राशि के लड़के अपनी बातों को लेकर अटल होने के चलते इनमें कभी-कभार थोड़ी बहस हो सकती है। मगर एक-दूसरे को अच्छे से समझ व सहमति से ये एक अच्छा व मजबूत रिश्ता बनाने में कामयाब हो सकते हैं। 

nari,PunjabKesari

लड़की कन्‍या राशि लड़का कर्क राशि 

दोनों राशियों के लोगों का स्वभाव एक जैसा होने से ये एक आइडियल कपल बन सकते हैं। बात इनके करियर की करें तो एक बार इनके एक साथ मिलने से इनके करियर को ऊंचाइयों के शिखर तक जाने से कोई नहीं रोक सकता है। बात इनकी शादी की करें तो इनका वैवाहिक जीवन बेहद ही खुशनुमा, सुखमय और शांति से बीतता है। ऐसे में इनकी जोड़ी को परफेक्ट कहना गलत न होगा।

लड़की कन्या राशि लड़का तुला राशि 

इन राशियों के लोगों में एक- दूसरे को लेकर अलग ही अट्रैक्शन देखने को मिलता है। दोनों ही एक-दूसरे को प्यार व सम्मान देते हुए दोस्ती भरा व्यवहार रखते हैं। ऐसे में इनका शादीशुदा जीवन बहुत ही स्मूद चलता है। दोनों में अच्छी अंडरसटेंडिंग होने से इनका रिश्ता काफी गहरा व मजबूत बनता है। ऐसे में इनकी जोड़ी बेस्ट साबित होती है।

nari,PunjabKesari

लड़की कन्‍या राशि लड़का वृश्चिक राशि

इन दोनों राशियों के लोगों में गहरी दोस्ती होती है। दोनों ही एक-दूसरे को अच्छे से समझने की काबिलियत रखते हैं। ऐसे में इनकी शादी हो जाने पर ये एक-दूसरे के साथ तालमेल बना कर रहते हैं। जहां कन्या राशि की लड़कियां थोड़ी भावुक होती है वहीं वृश्चिक राशि के लड़के इन्हें अच्छे से समझने में सक्षम होते हैं। दोनों में प्यार और दोस्ती भरा व्यवहार होने से इनकी जोड़ी बेस्ट मानी जाती है। 

लड़की कन्‍या राशि लड़का मीन राशि

बात इन राशियों के लोगों में पाएं जाने वाले गुणों की करें तो दोनों में कई गुण एक समान होते हैं। ऐसे में दोनों ही एक-दूसरे की फीलिंग को अच्छे से समझते है। कन्या राशि की लड़कियां दिमाग से काफी तेज होती है और मीन राशि के लड़के रिसर्चस होते हैं। इसतरह इन दोनों राशियों के लोगों के एकसाथ रिश्ता बना लेने से इनकी जोड़ी काफी मजबूत बनती है। मगर इन्हें एक-दूसरे से कोई भी बात या रहस्य छुपाने से बचना चाहिए। 
 

Related News