04 MAYSATURDAY2024 1:42:24 PM
Nari

Halloween पार्टीज के लिए मशहूर हैं दिल्ली की ये जगहें

  • Edited By Charanjeet Kaur,
  • Updated: 29 Oct, 2023 03:57 PM
Halloween पार्टीज के लिए मशहूर हैं दिल्ली की ये जगहें

वेस्टर्न देशों का मशहूर त्योहार हैलोवीन का नशा आजकल भारत में भी देखने को मिल रहा है। लोग इस मौके पर डरावनी वेशभूषा में हर भर पार्टी करते हैं। इस बार ये त्योहार 31 अक्टूबर को मनाया जाएगा। अगर आप भी इस दिन पार्टी का खास मजा लेना चाहते हैं तो दिल्ली- एनसीआर की शानदार जगहों पर दोस्तों के साथ खुलकर मस्ती कर सकते हैं....

हौज खास

हौज खास अपने Pubs और bars के लिए जाना जाता है। यहां पर कई सारी हैलोवीन पार्टीज का आयोजन होता है। इन पार्टीज  में हजारों कपल्स और ग्रुप्स पार्टी इंजॉय करने पहुंचते हैं। हौज खास में मौजूद सोशल बार में हर साल हैलोवीन पार्टी होती है। यहां पर 2 लोगों की entry fee 1500 रुपये होती है।

PunjabKesari

द पियानो मैन जैज़ क्लब

अगर आप हैलोवीन पार्टी का भरपूर लुत्फ उठाना चाहते हैं, तो फिर आपको द पियानो मैन जैज़ क्लब जरूर पहुंचना चाहिए। पियानो मैन जैज़ क्लब में काफी अधिक संख्या में कपल्स और ग्रुप्स पार्टी एन्जॉय करने पहुंचते हैं। द पियानो मैन जैज़ क्लब में हैलोवीन पार्टी एन्जॉय करने के साथ-साथ पेय पदार्थ और डांस का भी भरपूर मजा उठा सकते हैं। आपको बता दें कि यह हर साल हैलोवीन पार्टी होती है और इस बार भी हो सकती है। यहां पर 2 लोगों की दो लोगों के लिए करीब entry fee करीब 1600 रुपये है।

PunjabKesari

इनफॉर्मल बाई इम्परफेक्टो

इनफॉर्मल बाई इम्परफेक्टो एक ऐसी जगह जहां हर दिन पार्टी का लुत्फ उठा सकते हैं। वीकेंड में यहां दर्जन से भी अधिक कपल्स और ग्रुप्स पार्टी और मौज-मस्ती करने पहुंचते हैं। इनफॉर्मल बाई इम्परफेक्टो हैलोवीन पार्टी के लिए भी काफी परफेक्ट प्लेस माना जाता है। यहां बड़े पैमाने पर हैलोवीन पार्टी होती है और काफी अधिक संख्या में लोग भी पहुंचते हैं। यहां शानदार म्यूजिक के साथ हैलोवीन पार्टी का लुत्फ उठा सकते हैं। यहां पर 2 लोगों की टिकट करीब 2000 रुपये है।

PunjabKesari

Related News