02 MAYTHURSDAY2024 4:17:44 PM
Nari

ट्रेडिशनल Outfits में कई बी-टाउन हसीनाओं को टक्कर देती हैं Kangana, देखिए बेस्ट लुक्स

  • Edited By Vandana,
  • Updated: 08 Jan, 2024 01:42 PM

अयोध्या में राम मंदिर की प्राण- प्रतिष्ठा के शुभ मौके के लिए कई नामी हस्तियों को आमंत्रित किया गया है। इस लिस्ट में एक्ट्रेस कंगना रानौत भी हैं। उन्होंने सोशल मीडिया में इनविटेशन कार्ड की एक झलक भी दिखाई हैं जो सच में बहुत ही खूबसूरत लग रही हैं। बस अब उस दिन का इंतजार है जब कंगना वहां सज-धज कर पहुंचेगी। सितारे इस पारंपरिक फंक्शन में देसी पहरावे में ही नजर आएंगे। वैसे कंगना रानौत, ज्यादातर ट्रडीशनल साड़ी पहने ही नजर आती हैं। उनकी साड़ी लुक पहने बहुत सी लुक्स को लोगों का प्यार मिल चुका है। चलिए आपको उनकी कुछ बेस्ट ट्रडीशनल लुक्स आपको दिखाते हैं।

1. दीवाली के मौके पर कंगना ने एक पिंक-आइवरी कलर का लहंगा पहना था, जिसके साथ उन्होंने मैचिंग माथा-पट्टी लगाई और गले में नेकलेस पहना था। बैकलेस ब्लाउज पर बड़े साइज के लटकन और दुपट्टे पर गोटा-पट्टी लगी थी। कंगना का हेयरस्टाइल बहुत ही आई कैची था।

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Kangana Ranaut (@kanganaranaut)

2. इससे पहले दिल्ली की प्रसिद्ध लव कुश राम लीला में रावण दहन करने के लिए भी कंगना रानौत ही पहुंची थी। इस दौरान कंगना ने आरेंज गोल्डन कलर की बनारसी सिल्क साड़ी पहनी थी। इसके साथ कंगना ने चौकर सेट पहना था और हैवी झुमका वियर किए थे।

PunjabKesari

3. अंकिता लोखंडे की शादी में भी कंगना बहुत प्यारी लग रही थी। उन्होंने ब्लू-बैगंनी कलर का हैवी लहंगा पहना था और लहंगे के साथ कंगना रानौत  ने मल्टीकलर हैवी ज्यूलरी पहनी थी। कंगना की हेयर एक्सेसरीज देखने वाली थी।

PunjabKesari

4. अपनी भाभी की गोद-भराई के मौके पर कंगना रानौत रानी पिंक कलर की बॉर्डर साड़ी पहनी थी। साड़ी का वी-नेक ब्लाउज था जिसके साथ कंगना ने चौकर सेट और ईयररिंग्स ही पहने थे।

PunjabKesari

5. ईद के मौके पर कंगना रानौत ने व्हाइट कलर का गरारा सूट पहना था। जिस पर गोल्डन स्काई ब्लू इम्ब्रायडरी वर्क था। कंगना ने गले में व्हाइट डिसेंट सा चौकर सेट और हैवी ईयररिंग्स पहने थे।

PunjabKesari

6. पद्मश्री पुररस्कार पाने वाली कंगना इस अवॉर्ड को रिसीव करने जब पहुंची थी तब भी वह खूबसूरत साड़ी में ही नजर आई थी। कंगना रानौत ने आइवरी क्रीम कलर की साड़ी पहनी थी जिसके साथ डार्क ब्राउन कलर का ब्लाउज था। साड़ी के बॉर्डर पर गोल्डन पट्टी लगी थी। इसके साथ कंगना ने मैचिंग ईयररिंग्स पहने थे।

PunjabKesari

तो देखा आपने कंगना के पास साड़ी लहंगे की अच्छी खासी कलैक्शन हैं।

Related News