07 MAYTUESDAY2024 11:19:00 AM
Nari

जोड़ों के दर्द में खाएं एक कटोरी दहीं, मिलेगे कई फायदे

  • Updated: 02 Oct, 2017 11:57 AM
जोड़ों के दर्द में खाएं एक कटोरी दहीं, मिलेगे कई फायदे

दही खाने के फायदे : ऐसा अक्सर कहा जाता है कि अच्छे काम की शुरूवात दही खाकर ही करनी चाहिए। दही में प्रोटीन,कैल्शियम,आयरन, फास्फोरस, विटामिन B6 और विटामिन B12  के अलावा और भी बहुत से जरूरी तत्व पाए जाते हैं जो सेहत के लिए बहुत लाभकारी हैं। दही के इन्हीं गुणों के कारण इसे दूध से भी ज्यादा लाभकारी माना गया है। हर रोज अपने आहार में एक कटोरी दही का सेवन भी जरूर करें। आइए जाने इसके बेमिसाल फायदों के बारे में। 

 

1. पाचन शक्ति बढाएं
दही का सेवन करने से पेट से जुड़ी परेशानियां दूर हो जाती हैं। इससे खाना आसानी से पचना शुरू हो जाता है। जिन लोगों को भूख न लगने की शिकायत रहती हैं उन्हे रोजाना दूध की जगह पर दही खाना चाहिए। 



2. प्रतिरोधक क्षमता मजबूत
शरीर बाहरी मजबूती के साथ-साछ अंदर से भी मजबूत होना बहुत जरूरी है। इससे रोगों से लड़ने के शक्ति बनी मिलती है और बीमारियों से भी बचाव रहता है। दही खाने से रोग प्रतिरोधक क्षमता मजबूत होती है।  



3. दिल के रोग
दिल से जुडे रोग जैसे हाई ब्लड प्रैशर,कोलेस्ट्रॉल,गुर्दें की परेशानियों में दही का सेवन बहुत लाभकारी है।  

 


4. हड्डियां मजबूत
दही में कैल्शियम भरपूर मात्रा में होता है। इससे हड्डियां,दांत और नाखून मजबूत होते हैं। इससे मांसपेशियों को भी इससे मजबूती मिलती है। 



5. जोड़ों के दर्द में लाभकारी
जोडों के दर्द से परेशान हैं तो दही में हींग का छौंक लगाकर खाएं,इससे दर्द में लाभ मिलता है और पौष्टिकता भी बढ़ जाती है। 

 

6. बवासीर से राहत
बवासीर होने पर दोपहर के खाने के साथ रोजाना एक गिलास लस्सी में अजवाइन का पाउडर डालकर पीने से फायदा मिलता है। 
 

 

Related News