21 MAYTUESDAY2024 12:24:54 AM
Nari

स्टार्टर के तौर पर सर्व करें क्रंची दही कबाब

  • Edited By palak,
  • Updated: 30 Apr, 2024 12:02 PM
स्टार्टर के तौर पर सर्व करें क्रंची दही कबाब

लंच या डिनर के पहले कुछ लोग स्टार्टर के तौर पर डिशेज खाना पसंद करते हैं। स्टार्टर की बात करें तो दही कबाब बेहद पसंद किया जाता है। बच्चे हो या बड़े सभी इसे चाव से खा लेते हैं। इसमें पड़ने वाला फ्राइड प्याज और पनीर एक्स्ट्रा जायका एड कर देता है। ऐसे में यदि आपको भी दही कबाब पसंद है तो आज इसे बनाने की विधि के बारे में जानते हैं।

सामग्री 

दही - 1/2 कप
पनीर - सवा कप (कद्दूकस किया हुआ)
प्याज - 1/2 कप (लच्छेदार कटे हुए)
काजू -  3 टेबलस्पून
ब्रेड क्रम्ब्स - 1/4 कप 
लाल मिर्च पाउडर -  1 टीस्पून
गर्म मसाला - 1 टीस्पून
हरी मिर्च - 2
हरा धनिया - 1 कप 
चीनी - 2 चुटकी
तेल - जरुरतअनुसार
नमक - स्वादअनुसार

PunjabKesari

बनाने की विधि

1. सबसे पहले हरी मिर्च, हरा धनिया बारीक करके काट लें। 
2. फिर एक कढ़ाई में तेल गर्म करें। 
3. जब तेल गर्म हो जाए तो इसमें प्याज डालकर फ्राई करें। 
4. प्याज जब अच्छी तरह से ब्राउन हो जाए तो उसे निकाल लें। 
5. अब एक बड़ी बाउल में दही डालकर फेंट लें। 
6. दही में कद्दूकस किया हुआ पनीर मिलाएं। 
7. पनीर मिलानेके बाद इसमें फ्राइड प्याज और ब्रेड क्रम्ब्स मिला दें। 
8. अब मिश्रण में बारीक कटे प्याज, काजू, धनिया पत्ती, हरी मिर्च मिलाएं। 
9. इसके बाद लाल मिर्च, गर्म मसाला और एक चुटकी चीनी और स्वादअनुसार नमक डालें। 
10. मिश्रण मिक्स करके थोड़ा हाथ में लेकर आलू टिक्की के आकार का कबाब बना लें। 
11. फिर बाकी मिश्रण से भी ऐसे ही कबाब बना लें। 
12. कबाब बनाकर ब्रेड के चुरे में डालें और अच्छे से लपेट दें। 
13. एक कढ़ाई में तेल डालें और मीडियम आंच पर गर्म कर लें। 
14. जैसे तेल गर्म हो जाए तो दही कबाब डाल दें। 
15. कबाब को अच्छी तरह से डीप फ्राई करें। 
16.जब इनका रंग ब्राउन हो जाए तो प्लेट में निकाल कर सर्व करें। 

PunjabKesari

Related News