26 APRFRIDAY2024 6:09:28 PM
Nari

सुबह खाएंगे ये चीजें तो नहीं आएगी शरीर में कमजोरी

  • Edited By Harpreet,
  • Updated: 08 Sep, 2019 04:27 PM
सुबह खाएंगे ये चीजें तो नहीं आएगी शरीर में कमजोरी

ऐसे बहुत से फल, सब्जियां और दालें हैं जिनके सेवन से हमारी पाचन क्रिया मजबूत बनती है। इन सबके अलावा भी कुदरत ने हमें ऐसी बहुत सी चीजें दी हैं जिनके सेवन से आप बॉडी के इम्यून सिस्टम को स्ट्रांग बनाकर रख सकते हैं। तो चलिए आज बात करते हैं उन्हीं कुछ चीजों के बारे में जिन्हें रात भर भिगोने के बाद सुबह उठकर खाने से आपके शरीर को अनेक लाभ मिलते हैं। जैसे कि...

खसखस

खसखस में मौजूद विटामिन-B आपके मेटाबॉलिज्म को स्ट्रांग बनाने का काम करता है। एक चम्मच खसखस को पानी में भिगोकर रात भर रखा रहने दें। सुबह उठकर एक चम्मच शहद मिलाकर इसका सेवन करें।

अलसी

अलसी आपकी बॉडी के कोलेस्ट्रोल लेवल को कम करने का काम करती है। ओमेगा-3 से भरपूर अलसी का सेवन करने से आपका दिल हेल्दी बना रहता है। मगर ध्यान रखें अलसी की तासीर थोड़ी गर्म होती है, ऐसे में इसका सेवन हफ्ते में दो बार से अधिक न करें। आधा चम्मच अलसी को रात के वक्त पानी में भिगोकर रख दें। सुबह उठकर अलसी के बीज पानी में से निकालकर इसका सेवन करें।

PunjabKesari,nari

काले चने

फाइबर और प्रोटीन की मात्रा से भरपूर काले चने सुबह उठकर खाने से सेहत को बहुत फायदा करते हैं। हफ्ते में 3 से 4 बार रोज रात को एक मुट्ठी चनों को पानी में भिगोकर रख दे। सुबह उठकर गुड़ या फिर यूं ही इनका सेवन करें।

मुनक्का

बाजार में आपको मुनक्का मेवे के रुप में मिल जाएगा। इसमें मौजूद मैग्नेशियम, पोटाशियम और आयरन की वजह से इसका सेवन बहुत फायदेमंद रहता है। 6 से 8 मुनक्के के दाने रात का पानी में भिगोकर रख दें। सुबह उठकर इनका सेवन करें। मुनक्का आप रोजाना खा सकती हैं। इसे रोज खाने से आपको नुकसान नहीं होगा। मगर छोटे बच्चों को 3 से 4 दानों से अधिक खाने के लिए न दें।

PunjabKesari,nari

खड़े मूंग

मूंग में प्रोटीन, फाइबर और विटामिन-B भरपूर मात्रा में पाया जाता है। कब्ज की प्रॉब्लम से परेशान लोगों के लिए सुबह उठकर मूंग खाना काफी फायदेमंद रहता है। हाई बी.पी. के मरीजों के लिए भी इनका सेवन बहुत फायदेमंद रहता है।

बादाम

हाई बी.पी. पेशेट्स के लिए बादाम एक रामबाण उपाय हैं। कई अध्ययनों में पाया गया है कि नियमित रूप से भीगे हुए बादाम खाने से खराब कोलेस्ट्रॉल का लेवल कम होता है साथ ही यह आपकी सोचने-समझने की शक्ति को स्ट्रांग बनाते हैं।

किशमिश

आयरन और एंटी-ऑक्सीडेंट्स से भरपूर किशमिश को नियमित रूप से खाने से स्किन हेल्दी और चमकदार बनती है। साथ ही शरीर में आयरन की कमी भी दूर होती है। आप चाहें तो किशमिश का पानी भी पी सकती हैं।

PunjabKesari,nari

ध्यान में रखें कि इन सब चीजों में से आपको रोजाना केवल एक ही चीज का सेवन करना हैं। आप चाहें तो अपनी पसंद के हिसाब से इन्हें रोज बदल-बदल कर खा सकते हैं। बच्चों और बुजुर्गों को इनमें से कुछ भी देने से पहले एक बार किसी आर्युवेदिक डॉक्टर से सलाह जरूर लें। 

लाइफस्टाइल से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए डाउनलोड करें NARI APP

Related News