28 APRSUNDAY2024 7:33:54 PM
Nari

11 साल की उम्र में शुरू की एक्टिंग, एक विवाद ने तबाह किया आयशा का करियर

  • Edited By Priya dhir,
  • Updated: 28 Jul, 2020 12:02 PM
11 साल की उम्र में शुरू की एक्टिंग, एक विवाद ने तबाह किया आयशा का करियर

90 दश्क में ऐसी कई हीरोइनें रही हैं जिन्होंने अपनी बोल्ड इमेंज से अलग पहचान बनाई। इन्हीं में से एक है आयशा जुल्का। आयशा जुल्का बॉलीवुड की खूबसूरत एक्ट्रेस में से एक हैं। आज ही के दिन श्रीनगर में जन्मी आयशा ने 11 साल की उम्र में फिल्म 'कैसे-कैसे लोग' से एक्टिंग की दुनिया में कदम रखा। 

फिल्म 'जो जीता वही सिकंदर' में आयशा ने आमिर खान की बचपन की दोस्त अंजलि का रोल निभाया था। फिल्म में उनकी एक्टिंग को लोगों ने खूब पसंद किया। इसके साथ ही उन्होंने  'बलमा', 'रंग', 'वक्त हमारा है' और 'दलाल' जैसी सुपरहिट फिल्मों में काम किया। अपने 27 साल के करियर में करीब 52 फिल्में की हैं।

एक विवाद के चलते तबाह हुआ करियर

एक विवाद के चलते आयशा का करियर तबाह हो गया। दरअसल, आयशा ने फिल्म दलाल में मिथुन चक्रवर्ती के साथ काम किया था। इस फिल्म को लेकर खूब विवाद हुआ था। आयशा का आरोप था कि उन्हें बिना बताए फिल्मकार पार्थ घोष और प्रकाश मेहरा ने फिल्म में एक अंतरंग दृश्य के लिए उनके बॉडी डबल का इस्तेमाल किया था वही आयशा ने फिल्म साइन करने से पहले ही निर्देशकों से कहा था कि वह फिल्म में कोई इंटीमेट सीन नहीं करेगी। यह मामला कोर्ट तक पहुंचा और इसके बाद आयशा का करियर खत्म हो गया। एक इंटरव्यू में अपने करियर को छोड़ने के सवाल पर आयशा ने कहा था कि करियर खत्म करने के लिए फिल्मों के फ्लॉप होने का इंतजार करने से बेहतर है सही समय पर आगे बढ़ जाना।

कई एक्टर्स के साथ रहा अफेयर

आयशा जुल्का का नाम कई एक्टर्स के साथ जुड़ चुका है। फिल्मों में अक्षय कुमार और आयशा की जोड़ी काफी हिट थी। दोनों के अफेयर के किस्से भी खूब सुनने को मिले लेकिन अक्षय उस वक्त इस रिलेशनशिप को लेकर गंभीर नहीं थे। इसी कारण दोनों का रिश्ता टूट गया।

फिल्म 'आंच' में आयशा ने नाना पाटेकर के साथ खूब बोल्ड सीन्स दिए जिसके बाद दोनों एक-दूसरे के बेहद नजदीक आ गए। यही नहीं, दोनों लिव इन में भी रहने लगे। उस समय मनीषा कोइराला और नाना पाटेकर के अफेयर की खबरें थीं खबरों के मुताबिक आयशा की वजह से नाना और मनीषा का ब्रेकअप हो गया हालांकि आयशा और नाना के बीच भी रिश्ता ज्यादा दिन चल नहीं पाया।

2003 में ही नाना से अलग होने के बाद आयशा ने शादी कर ली। वह बिजनेस समीर वाशी के साथ शादी के बंधन में बंध गई। अभी दोनों की एक बेटी हैं। फिल्मों से दूरी बनाने के बाद आयशा फिलहाल अपने पति के साथ बिजनेस संभाल रही हैं।

आयशा आज करोड़ों की प्रॉपर्टी की मालकिन हैं। अपने पति का बिजनेस संभालने के साथ-साथ आयशा खुद स्पा बिजनेस भी करती है।


 

Related News