26 APRFRIDAY2024 4:32:34 PM
Nari

बच्चों को किस उम्र में देना चाहिए नींबू और क्या हैं इसके फायदे

  • Updated: 07 May, 2018 05:44 PM
बच्चों को किस उम्र में देना चाहिए नींबू और क्या हैं इसके फायदे

मां-बाप के लिए छोटे बच्चों की देखभाल करना बहुत मुश्किल होता है। वह बच्चों को हर चीज सोच समझ कर देते हैं। अगर बात नींबू की करे तो ज्यादातर लोगों का लगता है कि बच्चों को खट्टी चीजे देने से उनके शरीर को नुकसान हो सकता है। मगर एेसा नहीं है। बच्चे को 6 महीने के बाद नींबू का रस पीने के लिए थोड़ी मात्रा में दिया जा सकता है। आज हम आपको बच्चों को नींबू पानी पीने के फायदे बताएंगे। 


1. उल्टी होने पर
छोटे बच्चों को खाना पचाने में कई बार दिक्कते होती है। खाना ना पचने के कारण वह उल्टी कर देते हैं। उल्टी करने की स्थिति में उनको नींबू पानी में थोड़ी सी चीनी मालकर पीलाएं। तुरंत उल्टियां आना बंद हो जाएगी। 

 

2. अपच की स्थिति में
6 महीने के बाद बच्चों को कुछ ठोस खाने के लिए दिया जाता है। मगर वह कई बार खाने को पचा नहीं पाते। एेसे में बच्चों नींबू पानी में थोड़ा सा नमक मिलाकर पीने को दें। नींबू में आए जाने वाले गुण पाचन तंत्र को मजबूत करने का काम करता है। 


3. डिहाइड्रेशन
गर्मियों के मौसम में बच्चों को डिहाइड्रैशन की समस्यां होने लगती है। इस समस्यां को दूर करने के लिए बच्चों को नींबू पानी पीलाएं। 


4. डायरिया
बच्चों को डायरिया होना आम सी बात है। डायरिया होने पर बच्चों के शरीर में पानी का लेवल कम हो जाता है। शिशु के शरीर में पानी की कमी को पूरा करने के लिए उसको थोड़े-थोड़े समय के बाद नींबू पानी पीलाते रहें। नींबू पानी में सादे नमक की जगह पर काला नमक मिलाकर दे सकते हैं। 

 

ध्यान रखने योग्य बाते
बच्चों को ज्यादा मात्रा में नींबू का पानी न दें। उनको 1 या 2 बूंद नींबू पानी की दे सकते हैं। इसके अलावा बच्चों को खट्टे फल देने से पहले डॉक्टरी जांच जरूर लें। 

 

फैशन, ब्यूटी या हैल्थ महिलाओं से जुड़ी हर जानकारी के लिए इंस्टाल करें NARI APP

Related News