18 APRTHURSDAY2024 4:00:31 PM
Nari

अर्जुन रामपाल की गर्लफ्रेंड ने बनाई स्पैशल स्मूदी, बच्चों के लिए बहुत फायदेमंद

  • Edited By neetu,
  • Updated: 02 Apr, 2021 10:55 AM
अर्जुन रामपाल की गर्लफ्रेंड ने बनाई स्पैशल स्मूदी, बच्चों के लिए बहुत फायदेमंद

बॉलीवुड एक्टर अर्जुन रामपाल और उनकी गर्लफ्रेंड गैब्रिएला डेमेट्रियड्स अक्सर सोशल मीडिया पर बेटे एरिक की फोटो व वीडियो शेयर करते रहते हैं। इस बार गैब्रियएला ने अपने इंस्टाग्राम में एक वीडियो शेयर की है। इसमें वे अपने बेटे के साथ बेरी और केले की स्मूदी बना रही है। साथ ही उन्होंने इसकी रेसिपी भी अपने फैंस के साथ शेयर की है। तो चलिए जानते हैं हैल्दी स्मूदी बनाने की रेसिपी...

आवश्यक सामग्री-

ग्रीक योगहर्ट- 50 ग्राम
फ्रोजन बेरी-  2 मुट्ठी
बादाम बटर- 1 छोटा चम्मच
केला- 1

 

विधि- 

- केले का छिलकर काट लें। 
- अब सभी सामग्री को ब्लैंडर में डाल कर स्मूद पेस्ट बनाएं। 
- तैयार स्मूदी को सर्विंग गिलास या बाउल में सर्व करें। 
 

PunjabKesari

Related News